Sepahijala rape Crime News: मार्च में फेसबुक-इंस्टाग्राम पर दोस्ती, 16 वर्षीय किशोरी के साथ दो लोगों ने कई बार किया दुष्कर्म, पीड़िता ने मां को सारी बात बताई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 2, 2024 01:10 PM2024-05-02T13:10:24+5:302024-05-02T13:11:21+5:30

Sepahijala rape Crime News: मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को एक अदालत ने दो सप्ताह के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हम अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।

Sepahijala rape Crime News  two people rape 16-year-old girl several times Friendship Facebook-Instagram in March victim told whole story to her mother | Sepahijala rape Crime News: मार्च में फेसबुक-इंस्टाग्राम पर दोस्ती, 16 वर्षीय किशोरी के साथ दो लोगों ने कई बार किया दुष्कर्म, पीड़िता ने मां को सारी बात बताई

सांकेतिक फोटो

Highlightsउसने अपनी मां को सारी बात बताई।मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज की गई।दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया।

Sepahijala rape Crime News: त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सोशल मीडिया पर दोस्त बने दो लोगों ने कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि किशोरी की मार्च में फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए दोनों से दोस्ती हुई थी। बिशालगढ़ महिला पुलिस थाने की प्रभारी शेउली दास ने बताया कि लड़की 27 अप्रैल को जिले के एक दूरदराज के गांव में एक आरोपी के घर गई थी उस दौरान आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अधिकारी ने कहा कि वह अगली सुबह घर लौट आई। किशोरी के परिजनों को संदेह हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है तो उन्होंने उससे पूछा जिसके बाद उसने अपनी मां को सारी बात बताई।

पुलिस ने कहा कि मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया। दास ने बताया, "हमने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को एक अदालत ने दो सप्ताह के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हम अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।" 

Web Title: Sepahijala rape Crime News  two people rape 16-year-old girl several times Friendship Facebook-Instagram in March victim told whole story to her mother

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे