लाइव न्यूज़ :

ताजमहल में नमाज पढ़ते हुए 4 युवकों को सुरक्षाकर्मी ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के पहचान की जा रही है जांच, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: May 26, 2022 15:55 IST

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले ताज महल घूमा और फिर उसके परिसर में बनी मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ी थी। इस आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देताजमहल परिसर की मस्जिद में बिना इजाजत नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। इस आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।इन पर धारा 153 के तहत केस दर्ज किया गया है।

लखनऊ: ताजमहल परिसर की मस्जिद में बुधवार को नमाज पढ़ने का एक मामला सामने आया है। इस आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुरूआती जांच में यब बताया जा राहा है कि ये पर्यटक थे और वे यहां ताजमहल को देखने आए थे। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में तीन युवक है जो हैदराबाद से आए हुए थे और उन में से एक आजमगढ़ जिले का है। वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि ये चारों युवक ताजमहल परिसर में स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस अब इनकी पहचान की जांच में लगी है। 

क्या है पूरा मामला

आजतक की एक खबर के अनुसार, ताजमहल को घूमने आए चार युवक को वहां बनी मस्जिद में नमाज पढ़ने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ये चारों आरोपियों ने पहले ताज का दीदार किया और फिर ताजमहल परिसर में बनी मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ने लगें। इस बात की जानकारी मिलते ही मौके पर सुरक्षाकर्मी पहुंचे और उन्हें पकड़ कर  स्थानीय ताजगंज पुलिस थाने के हवाले कर दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों पर धारा 153 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस साथ में उनके बारे में भी जाननी की कोशिश कर रही है। 

ताजमहल परिसर मस्जिद में आप किसी भी दिन नहीं पढ़ सकते है नमाज

आपको बता दें कि आप किसी भी दिन ताजमहल परिसर वाले मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ सकते हैं। दरअसल, इस मस्जिद में नमाज पढ़ने की केवल शुक्रवार को ही इजाजत है। इस दिन जो भी लोग नमाज पढ़ने के लिए यहां आते हैं, उनकी अच्छी तरह जांच होती है और उनका आईडी भी चेक होता है। इसके बाद ही उन्हें अंदर जाकर नमाज पढ़ने की अनुमति मिलती है। यह भी कहा जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों को इस बारे में पता नहीं था कि यहां केवल शुक्रवार को ही नमाज पढ़ने की इजाजत है। जानकारी के अभाव में आरोपियों ने यहां नमाज पढ़ी थी जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी।  

टॅग्स :ताज महलक्राइमउत्तर प्रदेशहैदराबादPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?