लाइव न्यूज़ :

रामलीला में स्टंट के दौरान झुलसे कलाकार की मौत

By भाषा | Updated: October 8, 2019 06:15 IST

अंकित नाम का कलाकार 29 सितंबर को रामपुरी इलाके में मुंह से आग निकालने के स्टंट के दौरान 60 फीसदी जल गया था। पुलिस ने बताया कि अंकित राक्षस ताड़का का किरदार निभा रहा था।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक रामलीला में स्टंट करने के दौरान करीब हफ्ता भर पहले बुरी तरह से झुलसे एक कलाकार की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने चार आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अंकित नाम का कलाकार 29 सितंबर को रामपुरी इलाके में मुंह से आग निकालने के स्टंट के दौरान 60 फीसदी जल गया था। पुलिस ने बताया कि अंकित राक्षस ताड़का का किरदार निभा रहा था। उसने मुंह में ईंधन डालकर उसे आग पर फेंका तो उससे उठी लपटों ने उसके कपड़ों को पकड़ लिया । उन्होंने बताया कि कलाकार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया जहां रविवार शाम उसकी मौत हो गई। इस बीच, शव के यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने धरना दिया।

उन्होंने शव को सड़क पर रखकर आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और उनपर एहतियाती उपाय नहीं करने का आरोप लगाया। थानेदार अनिल कापरवान के मुताबिक, रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष शक्ति सिंह, महासचिवों एस के गौतम एवं प्रमोद पाल और कोषाध्यक्ष नीरज कौशिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही की वजह से मौत होना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?