लाइव न्यूज़ :

18 वर्षीय भाई ने 4 साल की बहन को फल खिलाने का लालच दिया और रेल पटरी के किनारे झाड़ियों में ले जाकर किया रेप, महिलाओं ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2025 11:38 IST

लड़की को परिवार के सदस्यों को सौंप दिया। मिश्रा ने बताया कि उचेहरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपास के खेतों से गांव लौट रही कुछ महिलाओं ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सतनाः मध्य प्रदेश के सतना जिले में 18 वर्षीय व्यक्ति को अपनी चार वर्षीय चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उचेहरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में सोमवार को हुई घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने लड़की को फल खिलाने का लालच दिया और उसे रेल की पटरी के किनारे झाड़ियों में ले गया और कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि बाद में पास के खेतों से गांव लौट रही कुछ महिलाओं ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी।

उन्होंने लड़की को उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया। मिश्रा ने बताया कि उचेहरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम