लाइव न्यूज़ :

सारणः रस्म निभा रही महिलाओं की झुंड को ट्रक ने रौंदा, चार की मौत, 4 की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: March 26, 2022 16:42 IST

बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा का मामला है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मशरक-मलमलिया मुख्य पथ एसएस 73 को जाम कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देपल भर में ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.देखते ही देखते घटनास्‍थल पर चीख-पुकार मच गई.सड़क दुर्घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है.

पटनाः बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा से एक ह्रदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार को देर रात निकाह की रस्‍म निभा रही आठ महिलाओं की झुंड में एक अनियंत्रित ट्रक घुस आया और कई महिलाओं को कुचल दिया.

घटनास्थल पर ही तीन महिलाओं की मौत हो गई. जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. अन्‍य घायलों को आनन-फानन में स्‍थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां घायलों की स्थिति नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मशरक-मलमलिया मुख्य पथ एसएस 73 को जाम कर दिया.

आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए. लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे. करीब छह घंटे बाद लोगों ने जाम हटाया. बताया गया दुमदुमा शिव मंदिर के पास शुक्रवार की रात शादी समारोह के रस्म निभाने के लिए महिलाएं जुटी हुई थी.

इसी दौरान अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने महिलाओं के भीड़ में पहुंच गई और आठ महिलाओं को कूचल दिया. इनमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पांच को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. यहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई. जबकि चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया. दूसरी तरफ, ट्रक ड्राइवर घटनास्‍थल से फरार हो गया.

हादसे में मारी गई महिलाओं की पहचान दुमदुमा गांव निवासी रोजादिन मियां की 50 वर्षीय पत्नी सैरुल बीबी, भोला मियां की 47 वर्षीय पत्नी नजमा बीबी एवं बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर कराह निवासी नाजिम मियां की 50 वर्षीय पत्नी शैसा बेगम हैं. वहीं मोनाजा खातून की मौत इलाज के दौरान हो गई. वहीं, घायलों की पहचान दुमदुमा गांव के लुकमान मियां की 50 वर्षीय पत्नी खैरा बीबी, लियाकत हुसैन की 40 वर्षीय पत्नी नूरजहां खातून, गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के हाकाम गांव निवासी मोहम्मद जैनुद्दीन की 35 वर्षीय पत्नी शाहजहां खातून शामिल हैं.

घायलों के परिजनों ने बताया कि गांव के सभी लोग लुकमान हुसैन के बेटे की शादी में शरीक होने के लिए पचरौड के टीकमगढ गए हुए थे. वहीं, घर की महिलाएं डोमकच कर रही थीं. उसी दौरान सीवान की ओर से आ रहे अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने महिलाओं के झुंड को रौंद दिया. 

इस भीषण सड़क दुर्घटना के बाद पल भर में ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. देखते ही देखते घटनास्‍थल पर चीख-पुकार मच गई. मौके पर पहुंचे मढौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार, डीएसपी इंद्रजीत बैठा, बीडीओ मो. आसिफ, थानाध्यक्ष राजेश कुमार आदि ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सड़क दुर्घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनाबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए