लाइव न्यूज़ :

पति ने नाबालिग बेटी से किया रेप, पत्नी ने कहा-विरोध किया तो धमकाया, नशे का आदी है आरोपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2025 21:38 IST

Sant Kabir Nagar: नाबालिग बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। महिला ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसे धमकाया।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया और मामले में जांच जारी है। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुशील कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति नशे का आदी है और उसने बुधवार को उसकी नाबालिग बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। महिला ने अपनी तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसे धमकाया।

सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) (नाबालिग से बलात्कार), धारा 352 (सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), धारा 351(3) (धमकी देना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्होंने कहा कि शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया और मामले में जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?