लाइव न्यूज़ :

सांगलीः 17 साल की बांग्लादेशी किशोरी के साथ कांस्टेबल ने किया बार-बार यौन उत्पीड़न, देह व्यापार करने देने के एवज में दो लाख रुपये वसूले, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2023 15:48 IST

अधिकारी ने बताया कि किशोरी बांग्लादेश की रहने वाली है और फिलहाल सांगली की झुग्गी-बस्ती में रहती थी। अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना जनवरी की है।

Open in App
ठळक मुद्देकांस्टेबल ने उसकी झुग्गी में घुसकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। देह व्यापार करने देने के एवज में किशोरी से दो लाख रुपये वसूले। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।

सांगलीः महाराष्ट्र के सांगली जिले में 17 साल की बांग्लादेशी किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने और तमाम बहानों से उससे सात लाख रुपये एंठने के आरोप में पुलिस के एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी पुलिसकर्मी विश्रामबाग थाने में तैनात है।

अधिकारी ने बताया कि किशोरी बांग्लादेश की रहने वाली है और फिलहाल सांगली की झुग्गी-बस्ती में रहती थी। अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना जनवरी की है। कांस्टेबल ने उसकी झुग्गी में घुसकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

उसने देह व्यापार करने देने के एवज में किशोरी से दो लाख रुपये वसूले। कांस्टेबल ने बार-बार उसका यौन उत्पीड़न किया।’’ पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

युवती ने दोस्त पर बलात्कार का आरोप लगाया

गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती ने अपने दोस्त पर उसके पीजी आवास में जबरन घुसने और डीएलएफ फेज-3 इलाके में उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने यहां यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय युवती द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उसे मंगलवार सुबह करीब 7.50 बजे आरोपी का एक मैसेज मिला, जिसमें उसने पूछा था कि क्या वह दो मिनट के लिए उसके आवास पर आ सकता है।

युवती ने शिकायत में कहा है कि दोस्त ने कमरे में दाखिल होने के कुछ ही देर बाद उसकी गर्दन पकड़ ली और जबरन उसे चूमा। तहरीर में कहा गया है कि जब युवती ने उसे धक्का देने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 376 एवं 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

कोटा में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा की मौत

कोटा के लैंडमार्क सिटी इलाके में नीट की 17 वर्षीय अभ्यर्थी की एक हॉस्टल की इमारत से गिरकर मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि राजस्थान के बाड़मेर जिले की रहने वाली लड़की एक कोचिंग संस्थान में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही थी।

वह लैंडमार्क सिटी में एक अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर रहती थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को अभी तक यह पता नहीं चला है कि यह आत्महत्या का मामला है या दुर्घटना का। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि लड़की कौन-सी मंजिल से गिरी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने