लाइव न्यूज़ :

Samruddhi Mahamarg Accident Washim: तस्वीर-वीडियो देख रो देंगे आप?, डिवाइडर से टक्कर, माधुरी, वैदेही, संगीता और राधेश्याम जायसवाल की मौत, चालक घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2025 11:41 IST

Samruddhi Mahamarg Accident Washim: कार चला रहा व्यक्ति घायल हो गया और वाशिम के अस्पताल में इलाज हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देSamruddhi Mahamarg Accident Washim: संगीता और राधेश्याम जायसवाल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।Samruddhi Mahamarg Accident Washim: चैनल नंबर 215 के पास कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।Samruddhi Mahamarg Accident Washim: माधुरी जायसवाल और वैदेही जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई।

Samruddhi Mahamarg Accident Washim: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से उसमें सवार दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वनोजा और करंजा के बीच हुई। मंगरुलपीर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि नागपुर जिले के उमरेड के एक परिवार के पांच सदस्य पुणे में एक समारोह में भाग लेने के बाद कार से लौट रहे थे।

 

 

उन्होंने बताया कि चैनल नंबर 215 के पास कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन डिवाइडर से टकरा गया। अधिकारी ने बताया कि कार सवार माधुरी जायसवाल और वैदेही जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई, संगीता और राधेश्याम जायसवाल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि कार चला रहा व्यक्ति घायल हो गया और उसका वाशिम के एक अस्पताल में इलाज हो रहा है।

छत्रपति संभाजीनगर में कार दुर्घटना में पांच घायल

छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार सुबह एक कार की टक्कर से कम से कम पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शहर के सिडको (शहर और औद्योगिक विकास निगम) क्षेत्र में 'काला गणपति' मंदिर के पास सुबह करीब सवा नौ बजे हुई।

अधिकारी ने बताया, "सर्विस रोड पर एक कार ने पांच-छह लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। पीड़ितों में से दो को गंभीर चोटें आई हैं।" उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि कार पास के रिहायशी इलाके की है। उन्होंने बताया, "हम इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और मामले की जांच जारी है।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए