लाइव न्यूज़ :

Sampark Kranti Train: पैंट्री कार में वेंडर ने 21 वर्षीय महिला यात्री से किया दुष्कर्म, आरोपी को झांसी रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2022 21:53 IST

Sampark Kranti Train: यशवंतपुर (बेंगलुरु) से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही संपर्क क्रांति ट्रेन की पैंट्री कार में हुई जिसके बाद संदिग्ध आरोपी को झांसी रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता भुसावल (महाराष्ट्र) से अनाधिकृत यात्री के रूप में ट्रेन के एसी कोच में सवार हुई थी।रेलवे के एक कर्मचारी ने उसे जनरल कोच में जाने के लिए कहा था। जनरल कोच में जाने के बजाय पैंट्री कार में चली गई जहां एक वेंडर ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Sampark Kranti Train: मध्य प्रदेश में शुक्रवार रात को इटारसी रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन की पैंट्री कार में एक वेंडर द्वारा 21 वर्षीय महिला यात्री के साथ कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है।

शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), भोपाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हितेश चौधरी ने बताया कि कथित घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को यशवंतपुर (बेंगलुरु) से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही संपर्क क्रांति ट्रेन की पैंट्री कार में हुई जिसके बाद संदिग्ध आरोपी को झांसी रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता भुसावल (महाराष्ट्र) से अनाधिकृत यात्री के रूप में ट्रेन के एसी कोच में सवार हुई थी और रेलवे के एक कर्मचारी ने उसे जनरल कोच में जाने के लिए कहा था। पुलिस अधीक्षक के अनुसार हालांकि वह जनरल कोच में जाने के बजाय पैंट्री कार में चली गई जहां एक वेंडर ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

चौधरी ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता बदहवास हालत में भोपाल स्टेशन पर उतरी और जीआरपी को आपबीती बताई। उनके अनुसार आधे घंटे तक भोपाल में रुकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई जबकि पुलिस ने कुछ वेंडरों को पूछताछ के लिए भोपाल में ही उतार लिया।

अधिकारी ने बताया कि मानसिक तौर पर परेशान पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर शनिवार सुबह को झांसी में एक संदिग्ध व्यक्ति को इसी से ट्रेन से पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि भादंसं की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस उसकी जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीRPFभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए