लाइव न्यूज़ :

पत्नी पर शक, पति ने बेटे को खेत में ले जाकर जूते के फीते से गला घोंटकर हत्या की, कड़ाई से पूछताछ पर जुर्म कबूला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2023 15:50 IST

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर बच्‍चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा के मुताबिक, चंदौसी थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव निवासी धर्मेश ने बृहस्पतिवार को सूचना दी थी कि उसका बेटा रजत घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज और छानबीन के आधार पर शुक्रवार को बच्चे का शव गांव में गन्ने के एक खेत से बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

संभलः उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते कथित तौर पर अपने छह वर्षीय बेटे की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर बच्‍चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा के मुताबिक, चंदौसी थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव निवासी धर्मेश ने बृहस्पतिवार को सूचना दी थी कि उसका बेटा रजत घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया है।

इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और छानबीन के आधार पर शुक्रवार को बच्चे का शव गांव में गन्ने के एक खेत से बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि कड़ाई से पूछताछ करने पर धर्मेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, इसलिए उसने अपने बेटे को खेत में ले जाकर जूते के फीते से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मिश्रा के अनुसार, पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?