लाइव न्यूज़ :

UP: SP की सफाई, इस कारण से पुलिस ने निकाली थी एनकाउंटर के दौरान मुंह से 'ठांय-ठांय' की आवाज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 14, 2018 21:55 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एनकाउंटर के दौरान गोली नहीं चलने पर पुलिस मुंह से ठांय-ठांय की आवाज निकाली थी

Open in App

उत्तर प्रदेश से बदमाशों का सफाया करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।  बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान पुलिस की एक ऐसी हरकत सामने आई है जोकि वायरल हो गई है, जिसका मजाक बनाया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, शुक्रवार को देर रात पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी थी, लेकिन पुलिसकर्मी की पिस्टल से फायर नहीं हुआ। 

जिसके बाद साथ में खड़ा दरोगा मुंह से ही ठांय-ठांय करने लगा। उन्होंने बदमाशों को डराने के लिए ठांय-ठांय (फायरिंग की आवाज) की आवाज निकालने लगे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद यूपी पुलिस मजाक का सामना कर रही है. वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने सफाई दी है।

उन्होंने कहा कि दरोगा का पिस्टल नहीं जाम हुआ था। यह पुलिसकर्मियों द्वारा अटैक का पार्ट ही था और वहां मौजूद पुलिसकर्मी बदमाशों पर दबाव बनाने के लिए ऐसी आवाज निकाल रहे थे। हालांकि, जिस कॉम्बिंग की बात पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं वह वीडियो में नहीं दिख रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वहां मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी एके-47 से फायर कर रहे हैं। फिलहाल अभी तक में मुंह से मुठभेड़ के दौरान 'ठांय-ठांय' की आवाज निकालने बाले पुलिसकर्मी के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। 

दरोगा ने ठांय-ठांय की आवाज निकालकर बदमाशों को डराने की कोशिश की, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो के साथ लोग पुलिस की मुठभेड़ पर सवाल उठा रहे हैं और हथियारों को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि पुलिस ने इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली, लेकिन उसका साथी मौका पाकर भाग निकला है। इस दौरान मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ, जिसके गोली लगी है। उसे तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

पुलिस की इस मुठभेड़ को लेकर संभल के अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय का कहना है कि वैपन से फायर करते समय बीच में रुकावट आ जाती है। इसके बाद उसे नीचे करके नार्मल कर लिया जाता है। रात को असमोली थाना इलाके में मुठभेड़ के दौरान भी यही हुआ था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशएनकाउंटरencounter
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला