लाइव न्यूज़ :

Sambhal Police: दुसाहस देखिए?, नाबालिग लड़की से किया रेप, जमानत पर जेल से बाहर आरोपी रिंकू ने पीड़िता को गोली से उड़ाया, 2 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2024 16:16 IST

पीड़िता के परिवार द्वारा पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक, नाबालिग लड़की जब अपने भाई और मां के साथ मोटरसाइकिल पर घर वापस आ रही थी, तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में एक आरोपी रिंकू (20) मृतक के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी है।दुष्कर्म का मामला गाजियाबाद के एक पुलिस थाना में फरवरी में दर्ज किया गया था।आरोपी इस महीने की शुरुआत में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

संभलः दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म पीड़िता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर इस मामले की जांच शुरू की है। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने कहा, “कैला देवी थाना क्षेत्र में 18 सितंबर की रात एक नाबालिग लड़की की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी जिसमें दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।” उन्होंने बताया कि इस घटना में एक आरोपी रिंकू (20) मृतक के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी है।

दुष्कर्म का मामला गाजियाबाद के एक पुलिस थाना में फरवरी में दर्ज किया गया था और आरोपी इस महीने की शुरुआत में जमानत पर जेल से बाहर आया था। पीड़िता के परिवार द्वारा पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक, नाबालिग लड़की जब अपने भाई और मां के साथ मोटरसाइकिल पर घर वापस आ रही थी, तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

परिवार का आरोप है कि रिंकू और उसके साथी ने उन्हें रास्ते में रोका और गोली चला दी। पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम गोली चलाने की घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। उस इलाके का सीसीटीवी फुटेज भी जुटाया जा रहा है।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?