लाइव न्यूज़ :

सलमान खान गोलीबारी मामला: मुंबई पुलिस ने तापी नदी से दो पिस्तौल, गोलियां बरामद कीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2024 15:36 IST

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के लिए एक तलाशी अभियान के दौरान गुजरात में तापी नदी से दो पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां बरामद की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में तापी नदी से दो पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां बरामदवरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर दया नायक समेत 12 अधिकारियों की टीम अभी भी मौके पर गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है

मुंबई: मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के लिए एक तलाशी अभियान के दौरान गुजरात में तापी नदी से दो पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां बरामद की हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को शुरू हुई तलाशी के दौरान अपराध शाखा ने दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और 13 गोलियां बरामद की हैं।

'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर दया नायक समेत 12 अधिकारियों की टीम अभी भी मौके पर है। उन्होंने बताया कि गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों, विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) ने 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में 58 वर्षीय खान के घर के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी की थी और फिर मोटरसाइकिल पर मौके से भाग गए थे। तकनीकी निगरानी के आधार पर, उन्हें 16 अप्रैल को मुंबई और कच्छ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गुजरात के भुज शहर के पास माता नो मढ में एक मंदिर के परिसर से पकड़ा गया था। बाद में उन्हें आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। 

सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद जब वे मुंबई से सड़क मार्ग से सूरत पहुंचने के बाद ट्रेन से भुज की ओर भाग रहे थे, तब उन्होंने हथियार एक रेलवे पुल से तापी नदी में फेंक दिए थे। पुलिस ने कहा था कि प्रथम दृष्टया, खान के आवास के बाहर गोलीबारी के पीछे दोनों का मुख्य उद्देश्य ‘आतंक’ पैदा करना था। मुंबई पुलिस ने घटना के सिलसिले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को ‘वांछित आरोपी’ घोषित किया है। पुलिस ने कहा कि गुप्ता और पाल को कथित तौर पर दोनों बिश्नोई भाइयों से निर्देश मिल रहे थे। एक अधिकारी ने पहले कहा था कि लॉरेंस बिश्नोई एक अन्य मामले में गुजरात की साबरमती केंद्रीय जेल में बंद है, लेकिन माना जाता है कि उसका भाई कनाडा या अमेरिका में है। 

(इनपुट - भाषा )

टॅग्स :सलमान खानमुंबई पुलिसक्राइममुंबईक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए