लाइव न्यूज़ :

सहारनपुरः सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर के पास जल सैलाब, कार में सवार पांच लोग फंसे, मां की मौत, बेटी की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: September 13, 2022 16:00 IST

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे सहारनपुर की शुगर मिल कालोनी निवासी सीमा देवी (55) अपनी तीन बेटियों तानिया, मेघा और रिया को लेकर कार से मां शाकंभरी देवी का दर्शन करने गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने जानकारी दी। कार ड्राइवर रवि चला रहा था। पहाड़ी इलाके से पानी का तेज बहाव आया और देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई।सीमा देवी और उनकी बेटियां तथा ड्राइवर रवि भी कार से उतरकर भागने लगे।

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट थाना क्षेत्र में मंगलवार को शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर के पास आए जल सैलाब में एक कार में सवार पांच लोग फंस गए, जिनमें से तेज बहाव में बकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी की हालत गंभीर है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे सहारनपुर की शुगर मिल कालोनी निवासी सीमा देवी (55) अपनी तीन बेटियों तानिया, मेघा और रिया को लेकर कार से मां शाकंभरी देवी का दर्शन करने गई थीं। कार उनका ड्राइवर रवि चला रहा था।

राय के मुताबिक, सीमा देवी की कार जब शंकराचार्य आश्रम पहुंची, तभी अचानक पहाड़ी इलाके से पानी का तेज बहाव आया और देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि तेज बहाव को देखते हुए सीमा देवी और उनकी बेटियां तथा ड्राइवर रवि भी कार से उतरकर भागने लगे।

रवि, राय के अनुसार, मेघा, तानिया और रवि तो बहाव में अपने को संभालकर किसी तरह बच गए, लेकिन सीमा देवी और रिया पानी में बहने लगीं। उन्होंने बताया कि पानी के तेज बहाव से भूरा देवी मंदिर के पास कुछ दुकानदारों और ग्रामीणों ने कूदकर मां-बेटी को बाहर निकाला।

राय के मुताबिक, सीमा देवी की मौत हो चुकी थी, जबकि उनकी बेटी रिया की सांसें चल रही थीं। रिया को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि शाकंभरी देवी क्षेत्र में अक्सर पहाड़ों पर होने वाली वर्षा से वहां बहने वाली छोटी नदियां पानी से भर जाती हैं और उसमें तेज उफान आ जाता है। सोमवार रात से हो रही तेज वर्षा के कारण क्षेत्र की नदियों में पानी भर गया और सीमा देवी की कार उसकी चपेट आ गई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए