लाइव न्यूज़ :

सहारनपुरः ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, सवार सभी 50 लोग गिरे और तेज बहाव के साथ बहे, 9 लोगों की मौत और 6 अन्य घायल, चार-चार लाख रुपये की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2023 17:10 IST

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना देहात कोतवाली और बेहट कोतवाली सीमा पर स्थित ताजपुरा में रेढीबोदकी गांव के पास बुधवार को भारी वर्षा के कारण सड़क पर पानी भर गया था।

Open in App
ठळक मुद्देट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर बने गड्ढे में जाने से बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हो गयी। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी 50 लोग नदी में जा गिरे और तेज बहाव के साथ बह गये।इस घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

सहारनपुरः सहारनपुर जिले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरने से उस पर सवार नौ लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है। 

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना देहात कोतवाली और बेहट कोतवाली सीमा पर स्थित ताजपुरा में रेढीबोदकी गांव के पास बुधवार को भारी वर्षा के कारण सड़क पर पानी भर गया था। तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर बने गड्ढे में जाने से बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हो गयी और वह पास में ही बह रही ढमोला नदी में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी 50 लोग नदी में जा गिरे और तेज बहाव के साथ बह गये। इस घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। चार लोगों सुलोचना (58), मंगलेश (50), अदिति (पांच), और अंजू (12) के शव बुधवार रात को ही नदी से निकाल लिये गये थे। बाकी पांच अन्य शव आज निकाले गये हैं। उनकी शिनाख्त की जा रही है।

नदी में डूबे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। मांगलिक ने बताया कि गागलहेडी थाना क्षेत्र के बलेली गांव की रहने वाली 50 से ज्यादा महिलाएं, पुरूष और बच्चे जाहरवीर गोगा तीर्थ से ट्रैक्टर—ट्रॉली पर सवार होकर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के रण्डौल गांव जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू कराया। मांगलिक ने बताया कि हादसे में घायल छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टाडा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार रहे ग्रामीणों ने चालक से कहा था कि वह वाहन को रेढीबोद की वाले रास्ते से ना ले जाये लेकिन वह नहीं माना।

इसी वजह से यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जेसीबी के जरिये नदी से बाहर निकाला गया। इस बीच, राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता तत्काल देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला