लाइव न्यूज़ :

Saharanpur Rape Crime News: चार वर्षीय बच्ची से हैवानियत, मंदिर में भंडारे के दौरान लापता हो गई पीड़िता, जंगल ले गया था युवक...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2024 15:40 IST

Saharanpur Rape Crime News: पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि रविवार रात आठ बजे थाना गंगोह को सूचना मिली कि गांव में रहने वाले चार साल की एक बच्ची यहां एक मंदिर में भंडारे के दौरान लापता हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस की कई टीमें रात भर बच्ची की तलाश करती रही। सोमवार तड़के पांच बजे बच्ची को गांव के पास के जंगल से बरामद कर लिया गया।जिला महिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया।

Saharanpur Rape Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने चार वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, बच्ची को चिकित्सा जांच के लिए भेज दिया गया जबकि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने बताया कि रविवार रात आठ बजे थाना गंगोह को सूचना मिली कि गांव में रहने वाले चार साल की एक बच्ची यहां एक मंदिर में भंडारे के दौरान लापता हो गई।

उन्होंने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें रात भर बच्ची की तलाश करती रही। अधिकारी ने बताया कि सोमवार तड़के पांच बजे बच्ची को गांव के पास के जंगल से बरामद कर लिया गया और उसे जिला महिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि बच्ची को गांव के ही एक संदिग्ध युवक समीर के साथ देखा गया था।

जैन ने बताया कि पुलिस ने सूचना पाकर दबिश दी और आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अधिकारी ने बताया कि बच्ची की हालत अभी स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?