लाइव न्यूज़ :

दोस्त की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म, पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर ले गया और 10 दिन के बाद कहा-पीड़िता से शादी कर ली, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2022 19:20 IST

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि थाना देहात कोतवाली में महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति की सुरेश नामक युवक से दोस्ती हो गई और घर में आना जाना हो गया तथा कुछ दिन पहले सुरेश अपनी पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर उसकी देखभाल के लिये महिला की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अपने साथ ले गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने अपनी बेटी को वापस भेजने की बात कही तो सुरेश ने बताया कि उसने उसकी बेटी से शादी कर ली है। महिला ने सुरेश पर उसकी बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच कर रही है।

सहारनपुरः सहारनपुर जिले में अपने दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि थाना देहात कोतवाली में एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति की सुरेश नामक युवक से दोस्ती हो गई और सुरेश का घर में आना जाना हो गया तथा कुछ दिन पहले सुरेश अपनी पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर उसकी देखभाल के लिये महिला की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अपने साथ ले गया।

राय ने तहरीर के हवाले से बताया कि दस दिन बाद जब महिला ने अपनी बेटी को वापस भेजने की बात कही तो सुरेश ने बताया कि उसने उसकी बेटी से शादी कर ली है। उन्होंने बताया कि महिला ने सुरेश पर उसकी बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।

तहरीर में सुरेश की पत्नी को भी नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पॉक्सो कानून व भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच कर रही है।

फिरोजाबाद में दूसरी कक्षा के छात्र की सहपाठियों से झगड़े में मौत

फिरोजाबाद में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय में दूसरी कक्षा के छात्र की सहपाठियों से लड़ाई में मंगलवार को मौत हो गई। शिकोहाबाद के थाना प्रभारी हरविंद्र मिश्रा ने बताया कि किशनपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का सात वर्षीय पुत्र शिवम किशनपुर के प्राथमिक विद्यालय में दूसरी कक्षा का छात्र था।

उन्होंने बताया “ सोमवार को उसकी साथी छात्रों से लड़ाई हो गई। इसमें दूसरे पक्ष के छात्र इकट्ठा होकर उसके सीने पर कूद गए। हालत बिगड़ने पर उसे परिजन शिकोहाबाद अस्पताल ले गए, जहां आज उसकी मौत हो गई ।” उन्होंने बताया “ मृतक के परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विद्यालय प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है।” इस बीच, संपर्क करने पर जिलाधिकारी रविरंजन ने कहा कि मामले की जांच के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय और शिकोहाबाद के उप जिलाधिकारी शिव ध्यान पांडेय को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों और अन्य छात्रों से बातचीत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?