लाइव न्यूज़ :

देवर ने चाकू दिखाकर भाभी से किया दुष्‍कर्म, 15 दिन पहले किया था छेड़छाड़ और अश्लील हरकत, पति को बताई तो उल्टे डांट फटकार चुप कराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2022 15:30 IST

उत्तर प्रदेशः थाना भवन के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व देवबंद क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके दो अविवाहित देवर उस पर गलत नजर रखने लगे थे।

Open in App
ठळक मुद्देदेवबंद थाने में पीड़िता ने रविवार देर शाम तहरीर देकर अपने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।बात अपने पति को बताई, लेकिन पति ने उल्टे उसे ही डांट फटकार चुप कर दिया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

सहारनपुरः सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा कथित तौर पर चाकू दिखाकर अपनी भाभी से दुष्‍कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने सोमवार को बताया कि देवबंद थाने में पीड़िता ने रविवार देर शाम तहरीर देकर अपने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

 

राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। उन्‍होंने कहा कि तहरीर में थाना भवन के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व देवबंद क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके दो अविवाहित देवर उस पर गलत नजर रखने लगे थे।

राय ने बताया कि महिला ने दावा किया कि देवर ने 15 दिन पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की तो उसने यह बात अपने पति को बताई, लेकिन पति ने उल्टे उसे ही डांट फटकार चुप कर दिया। पीड़िता ने तहरीर मे कहा है कि विगत 24 सितंबर को उसका पति, सास ओर ससुर मजदूरी पर गए हुए थे, इसी बीच उसका एक देवर कमरे मे घुस आया ओर चाकू का डर दिखाकर उससे दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता का कहना है कि उसने जब यह बात अपने पति, सास, ससुर को बताई तो उसकी ससुराल वाले आरोपी देवर को लेकर फरार हो गये। महिला ने अपने मायके वालों को बुलाकर रविवार शाम थाना देवबंद पहुंचकर तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?