लाइव न्यूज़ :

Saharanpur Crime News: शादी के छह दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन पति को दूध में बेहोशी की दवा पिलाकर ससुराल से सोने-चांदी और डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार, विनोद को होश आया तो कमरे में...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2024 16:34 IST

Saharanpur Crime News: एसपी ने बताया कि शादी के छह दिन बाद दुल्हन ने 11 फरवरी की रात अपने पति विनोद को दूध पीने को दिया जिसे पीते ही वह बेहोश हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देसारा सामान बिखरा पड़ा था और सोने चांदी के आभूषण और डेढ़ लाख रु की नकदी गायब थी।विनोद ने अपनी ससुराल फोन किया तो ससुराल वालों ने भी अनभिज्ञता जाहिर की। पुलिस में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया गया।

Saharanpur Crime News: सहारनपुर जिले के जनकपुरी थाना इलाके में शादी के छह दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन अपने पति को दूध में बेहोशी की दवा पिलाकर ससुराल से सोने-चांदी के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने तहरीर के हवाले से पीटीआई-भाषा को बताया कि जनकपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सड़क दूधली निवासी विनोद उर्फ बिटटू की शादी छह फरवरी को ग्राम दाबकी गुर्जर निवासी ओमप्रकाश की बेटी शिवानी से हुई थी। एसपी ने बताया कि शादी के छह दिन बाद दुल्हन ने 11 फरवरी की रात अपने पति विनोद को दूध पीने को दिया जिसे पीते ही वह बेहोश हो गया।

जैन ने शिकायत के हवाले से बताया कि शिवानी ने दूध में कोई दवा मिला दी थी। जैन ने बताया कि दुल्‍हन अलमारी से सोने चांदी के जेवर और डेढ़ लाख रुपये की नकदी लेकर भाग गयी। देर रात जब विनोद को होश आया तो उसने शिवानी को कमरे में नहीं पाया। अलमारी में सारा सामान बिखरा पड़ा था और सोने चांदी के आभूषण और डेढ़ लाख रु की नकदी गायब थी।

जैन ने बताया कि विनोद ने अपनी ससुराल फोन किया तो ससुराल वालों ने भी अनभिज्ञता जाहिर की। इसके बाद पुलिस में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया गया। जैन ने बताया कि पुलिस शिवानी के मोबाइल फोन का ब्यौरा जुटा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। भाषा सं आनन्‍द नरेश नरेश

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?