लाइव न्यूज़ :

सहारनपुरः खनन माफिया बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के भाई और पूर्व एमएलसी महमूद अली और हाजी के दो बेटों के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 10, 2023 21:50 IST

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम दिल्ली की एक युवती ने कथित खनन माफिया बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और हाजी के दो बेटों के विरुद्ध मिर्जापुर थाने में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।महमूद अली, जावेद, वाजिद और सैफ ने सामूहिक दुष्कर्म किया।किशोरी ने 23 जनवरी 2022 को थाने में तहरीर देकर हाजी इकबाल पर भी दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

सहारनपुरः सहारनपुर जिले के मिर्जापुर थानाक्षेत्र में पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) महमूद अली और उनके भतीजों के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर कथित तौर पर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने को लेकर मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम दिल्ली की एक युवती ने कथित खनन माफिया बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और हाजी के दो बेटों के विरुद्ध मिर्जापुर थाने में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और शुक्रवार को पीड़िता का बयान अदालत में दर्ज कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि पीडिता ने आरोप लगाया है कि मार्च 2022 में उसे नौकरी देने के नाम पर हाजी इकबाल की ग्लोकल यूनिवर्सिटी बुलाया गया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार यहीं के सैफ नामक एक युवक के कहने पर वह दिल्ली से यहां आ गई और युवक ने उसकी मुलाकात महमूद अली और हाजी इकबाल के पुत्रों वाजिद ओर जावेद से कराई। तहरीर के मुताबिक इन आरोपियों ने नौकरी का झांसा देकर रात को ग्लोकल यूनिवर्सिटी में ही रुकने को कहा, जहां महमूद अली, जावेद, वाजिद और सैफ ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने तहरीर में यह भी कहा है कि वह आरोपियों के चुगंल से किसी तरह छूटकर भागी थी और डर के कारण अभी तक चुप थी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी हाजी इकबाल के पुत्रों और भाइयों पर दुष्कर्म के चार मामले दर्ज हो चुके हैं।

मिर्जापुर की 16 वर्षीय एक किशोरी ने 23 जनवरी 2022 को थाने में तहरीर देकर हाजी इकबाल पर भी दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। राय ने बताया कि हाजी इकबाल पिछले काफी समय से फरार चल रहा है जबकि उसका भाई ओर चारों बेटे जेल में है। हाजी इकबाल पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी रखा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली