लाइव न्यूज़ :

नशे के लिए 70 वर्षीय दादा ने नहीं दिया पैसा, पौत्र ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या की, पुलिस ने आरोपी को बस स्टैंड से किया अरेस्ट

By भाषा | Updated: September 19, 2022 18:42 IST

उत्तर प्रदेशः पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि जिले के नकुड थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम साढौली में सोमवार सुबह 70 वर्षीय किसान पिरुवा का शव अपने घर में मिला।

Open in App
ठळक मुद्देनशे के लिये दादा से पैसे मांगता था, लेकिन दादा इसके लिये पैसा नहीं देते थे।सोनू ने रस्सी से गला घोंटकर दादा की कथित तौर पर हत्या कर दी और फरार हो गया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

सहारनपुरः सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना इलाके में कथित तौर पर एक पौत्र ने नशे के लिए पैसे न देने पर अपने दादा की कथित तौर पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि जिले के नकुड थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम साढौली में सोमवार सुबह 70 वर्षीय किसान पिरुवा का शव अपने घर में मिला। राय ने बताया कि मृतक के एक अन्य पौत्र पारस ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसका चचेरा भाई सोनू नशा करने का आदी है और अक्सर नशे के लिये दादा से पैसे मांगता था, लेकिन दादा इसके लिये पैसा नहीं देते थे।

तहरीर के मुताबिक़ रविवार रात को भी सोनू ने अपने दादा से नशे के लिये पैसा मांगा, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उस समय तो पड़ोस के लोग वहां आ गये और मामले को शांत करा दिया। लेकिन सोमवार की सुबह सोनू ने रस्सी से गला घोंटकर दादा की कथित तौर पर हत्या कर दी और फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। राय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सोनू को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?