लाइव न्यूज़ :

सहारनपुरः 5 दिन से गायब और अचानक थाने पहुंचीं 2 लड़की, कहा-अपनी मर्जी से घर छोड़कर आई और अब साथ रहना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2025 18:25 IST

Saharanpur: अलग-अलग समुदाय की दोनों युवतियों के परिजनों ने भी थाने में पहुंचकर उन्हें समझाने का भावनात्मक प्रयास किया, लेकिन दोनों अपनी जिद पर अड़ी रहीं और अलग होने से इनकार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को बताया कि वे अपनी मर्जी से घर छोड़कर आई हैं और अब साथ रहना चाहती हैं। हम बालिग हैं, शिक्षित हैं और एक-दूसरे से प्यार करते हैं, हम साथ रहना चाहते हैं।एक साथ रहने की इच्छा जताई है, इसलिये इस मामले में कानून के अनुसार प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Saharanpur:उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पांच दिनों से लापता दो युवतियों ने स्थानीय नकुड़ थाने में पहुंचकर पुलिस के सामने कहा कि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करती हैं और साथ रहने का दावा किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार नकुड़ थाना क्षेत्र के एक गांव की करीब 20 वर्षीय दोनों युवतियों ने बृहस्पतिवार को पुलिस के सामने पहुंचकर एक साथ रहने की जिद पकड़ ली। अलग-अलग समुदाय की दोनों युवतियों के परिजनों ने भी थाने में पहुंचकर उन्हें समझाने का भावनात्मक प्रयास किया, लेकिन दोनों अपनी जिद पर अड़ी रहीं और अलग होने से इनकार कर दिया।

दोनों ने पुलिस को बताया कि वे अपनी मर्जी से घर छोड़कर आई हैं और अब साथ रहना चाहती हैं। नकुड़ थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अवनीश गौतम से युवतियों ने कहा, "हम बालिग हैं, शिक्षित हैं और एक-दूसरे से प्यार करते हैं, हम साथ रहना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, ''दोनों लड़कियां बालिग हैं और दोनों ने एक साथ रहने की इच्छा जताई है, इसलिये इस मामले में कानून के अनुसार प्रक्रिया अपनाई जा रही है।'' एसएचओ ने बताया कि दोनों ने पिछले साल ही एक साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी की। पांच दिन पहले इन दोनों के लापता होने के बाद उनके परिवारों ने नकुड़ थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?