लाइव न्यूज़ :

साबरकांठाः 40 लाख रुपये मूल्य की नकली एंटीबायोटिक और गर्भपात की दवाएं जब्त, पूछताछ के लिए दो हिरासत में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2023 15:11 IST

गुजरात खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (एफडीसीए) आयुक्त एचजी कोशिया की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, एक गुप्त सूचना के आधार पर एफडीसीए के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को हिम्मतनगर के गिरधरनगर इलाके में, दवाई की एक दुकान पर छापा मारा और भारी मात्रा में नकली एंटीबायोटिक दवाएं जब्त कीं।

Open in App
ठळक मुद्देसिलसिले में पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।जब्ती में 25 लाख रुपये मूल्य की नकली एंटीबायोटिक दवाएं शामिल हैं।निर्माता का नाम 'मेग लाइफ साइंसेज, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश' लिखा था।

अहमदाबादः गुजरात के साबरकांठा जिले में दो अलग-अलग स्थानों से लगभग 40 लाख रुपये मूल्य की नकली एंटीबायोटिक और गर्भपात के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं जब्त की गई हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

 

गुजरात खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (एफडीसीए) आयुक्त एचजी कोशिया की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, एक गुप्त सूचना के आधार पर एफडीसीए के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को हिम्मतनगर के गिरधरनगर इलाके में, दवाई की एक दुकान पर छापा मारा और भारी मात्रा में नकली एंटीबायोटिक दवाएं जब्त कीं।

कोशिया ने बताया कि जब्ती में 25 लाख रुपये मूल्य की नकली एंटीबायोटिक दवाएं शामिल हैं, जिनमें सेफिक्सिम, एजिथ्रोमाइसिन और बैसिलस जैसे घटक होने का दावा किया गया है। उन्होंने बताया कि इन वास्तविक एंटीबायोटिक्स का उपयोग कर गंभीर बीमारियों का इलाज किया जाता है। कोशिया ने बताया कि दवाओं पर इसके निर्माता का नाम 'मेग लाइफ साइंसेज, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश' लिखा था।

जब अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के औषध नियंत्रक से संपर्क किया तो पता चला कि वहां ऐसी कोई कंपनी मौजूद ही नहीं है। विज्ञप्ति के मुताबिक, दुकान का मालिक हर्ष ठक्कर जब इन दवाओं का कोई बिक्री या खरीद बिल नहीं दिखा सके, तब यह स्पष्ट हो गया कि ये दवाएं नकली हैं। अधिकारियों ने कहा कि जब्त की गई दवाओं के चार नमूनों को विश्लेषण के लिए वडोदरा स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया।

इन नकली दवाओं के स्रोत का पता लगाने के लिए ठक्कर से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाद में एफडीसीए की टीम ने हिम्मतनगर टाउन हॉल के पास एक घर पर छापा मारा और 12.74 लाख रुपये की गर्भपात करने वाली दवाएं और अन्य दवाएं जब्त कीं।

इस दौरान अधिकारियों को पता चला कि स्वामीनारायण मेडिकल एजेंसी के मालिक धवल पटेल ने अधिकारियों से अनुमति प्राप्त किए बिना अपने आवास पर अवैध बिक्री के लिए इन दवाओं का भंडारण किया था। एफडीसीए ने कहा कि प्रयोगशाला के परिणाम मिलने के बाद वह ठक्कर और पटेल के खिलाफ कानून के अनुसार अदालती कार्यवाही शुरू करेगा।

विज्ञप्ति के मुताबिक, दोनों से यह पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है कि वे ये दवाएं किससे लेते थे तथा कहां बेचते थे। इसमें बताया कि यह घटनाक्रम अधिकारियों द्वारा गुजरात के विभिन्न शहरों में छापेमारी में 17.5 लाख रुपये की नकली एंटीबायोटिक दवाएं जब्त करने और चार लोगों को हिरासत में लेने के कुछ दिनों बाद हुआ है। एफडीसीए ने बताया था कि इनमें से कुछ लोग "बेनामी" कंपनियों के चिकित्सा प्रतिनिधि के रूप में काम करते थे और चिकित्सकों को नकली दवाएं पहुंचाते थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए