लाइव न्यूज़ :

फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर तीन लोगों ने दिल्ली में रूसी नागरिक से की 20,000 डॉलर की ठगी, पुलिस ने शुरू की जांच

By अनिल शर्मा | Updated: March 24, 2023 09:14 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, तुगलक रोड थाने में आईपीसी की धारा 419, 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में एक रूसी नागरिक से बड़ी ठगी की गई है। कुछ लोगों ने फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर रूसी नागरिक से 16 लाख से उपर की ठगी कर ली।रूसी नागरिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्लीःदिल्ली में एक रूसी नागरिक से बड़ी ठगी की गई है। पुलिस के मुताबिक कुछ लोगों ने फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर रूसी नागरिक को अपना शिकार बनाया और उससे 20 हजार अमेरिकी डॉलर लेकर फरार हो गए। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया कि एक रूसी नागरिक, शुरलेवा डारिया ने 20,000 अमेरिकी डॉलर (16 लाख 46 हजार 240 रुपए ) की ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। रूसी नागरिक ने बतााय कि तीन लोगों ने कथित तौर पर फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर उसको ठगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, तुगलक रोड थाने में आईपीसी की धारा 419, 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

गौरतलब है कि बीते दिनों सीबीआई ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में चार फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया था जो फर्जी कॉल सेंटर तकनीकी सहायता की पेशकश के जरिये अमेरिकी नागरिकों से कथित ठगी करते थे। सीबीआई ने दिल्ली-एनसीआर में चार स्थानों पर तलाशी के दौरान उपकरण, विदेशी मुद्रा और तीन करोड़ रुपये से अधिक बरामद किए थे।

 

 

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा