लाइव न्यूज़ :

शराबबंदी वाले बिहार में वोदका ले जा रहे रूसी नागरिक को किया गया गिरफ्तार, तांत्रिक अनुष्ठान कराने जा रहा था मन्दिर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2023 15:42 IST

बोधगया के पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि रूसी नागरिक के खिलाफ राज्य में लगभग सात साल से लागू कड़े प्रतिबंध कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे विदेशी नागरिक को महाबोधि मंदिर परिसर में वोदका (रूसी शराब) की 10 एमएल बोतल के साथ पकड़ा गया।वोदका के साथ गिरफ्तार रूसी नागरिक ने कहा कि वह कोई तांत्रिक अनुष्ठान करना चाहता है।वह इस समय गया स्थित केंद्रीय कारागार में बंद है। 

गयाः बिहार के एक बौद्ध मंदिर में शराब की एक छोटी बोतल ले जाने के आरोप में एक रूसी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि बिहार में शराब पर प्रतिबंध है। ऐसा बताया जा रहा है कि रूसी नागरिक किसी तांत्रिक अनुष्ठान के लिए मंदिर में शराब लेकर गया था।

बोधगया के पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि विदेशी नागरिक को गुरुवार को महाबोधि मंदिर परिसर में वोदका (रूसी शराब) की 10 एमएल बोतल के साथ पकड़ा गया। कुमार ने कहा, ‘‘मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा है और आगंतुकों को तलाशी के बाद प्रवेश दिया जाता है। रूसी नागरिक के पास जब बोतल मिली, तो उसने कहा कि वह कोई तांत्रिक अनुष्ठान करना चाहता है।’’

उन्होंने बताया कि रूसी नागरिक के खिलाफ राज्य में लगभग सात साल से लागू कड़े प्रतिबंध कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुमार के मुताबिक, रूसी नागरिक को एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वह इस समय गया स्थित केंद्रीय कारागार में बंद है। 

टॅग्स :बिहारGaya
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला