लाइव न्यूज़ :

रोहतासः पत्नी ने दांत से काटकर पति को मार डाला, मायके वालों को बुला कर आराम से फरार, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 24, 2022 17:39 IST

बिहार में रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बरना गांव का मामला है.  गुस्से से लाल पत्नी ने पति की गर्दन को अपने जबड़े में जकड़ लिया. उसने तब तक दबाये रखा, जब तक कि पति की सांसें न थम गई.

Open in App
ठळक मुद्देभड़के हुए पति में पत्नी को जमकर फटकार लगा दी.नाराज पत्नी ने पति के गले पर दांत गड़ा दी.फटकार पत्नी को नागवार गुजरी और उसने अपने पति के ऊपर हमला कर दिया.

पटनाः बिहार में रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बरना गांव से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पत्नी ने दांत से काटकर अपने पति महर्षि सिंह (35) की हत्या कर दी. कहा जा रहा है कि मामूली सी बात पर पति का भड़कना पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि उसने इस घटना को अंजाम दे दिया.

 

 

बताया जाता है कि घटना के पहले महर्षि सिंह के साथ उनकी पत्नी नोक-झोंक हुई थी. इसके बाद गुस्से से लाल पत्नी ने पति की गर्दन को अपने जबड़े में जकड़ लिया. उसने तब तक दबाये रखा, जब तक कि पति की सांसें न थम गई. बताया जा रहा है कि पति जब बाहर से घर लौटा तो उसने दरवाजा खटखटाना शुरू किया.

काफी देर दरवाजा बजाने के बावजूद जब पत्नी में नहीं सुनी तो उसने किसी तरह शोर शराबा कर दरवाजा खुलवाया. दरवाजा खुलने के बाद भड़के हुए पति में पत्नी को जमकर फटकार लगा दी. पति की यह फटकार पत्नी को नागवार गुजरी और उसने अपने पति के ऊपर हमला कर दिया. नाराज पत्नी ने पति के गले पर दांत गड़ा दी.

हद तो तब हो गई जब दांतों से गला काट कर पति की हत्या करने के बाद पत्नी अपने मायके वालों को बुला कर आराम से फरार हो गई. उसे न तो घरवालों ने पकड़ने की हिम्मत दिखाई और न ही पुलिस ही पकड़ सकी. उक्त सनसनीखेज वारदात की सूचना जिसको भी मिली, वह दांतों तले उंगली काटने पर विवश हो गया. 

घटना के संबंध में मृतक के बडे़ भाई सुशील सिंह ने बताया कि भाई महर्षि सिंह उनके बेटे को सुबह स्कूल छोड़ने बिक्रमगंज गया था. वहां से करीब 10 बजे घर लौटा. लौटते ही अपने कमरे में जाने लगा, तो पत्नी के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. उसने पत्नी को आवाज लगाई फिर भी दरवाजा नहीं खुला.

काफी देर तक खटखटाने के बाद दरवाजा पत्नी ने खोला. कुछ देर बाद दरवाजा खोलते ही उसकी पत्नी लवली ने उस पर शेरनी की तरह झपट्टा मार कर उसके गले को दांतों के बीच इस कदर दबा लिया कि उसकी मौत हो गई. वहीं हत्या की सूचना के बाद मौके पर बिक्रमगंज डीएसपी सहित पुलिस टीम भी पहुंची और जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने बताया कि दो साल पहले महर्षि देव की शादी लवली सिंह से हुई थी. दोनों की 10 महीने की एक पुत्री भी है. पत्नी लवली ने अपने पति की गर्दन में जबर्दस्त तरीके से दांत गड़ा दिया. इससे पति की गर्दन की नली क्षतिग्रस्त हो गई और इलाज के लिए ले जाने के दौरान ही महर्षि देव की मौत हो गई.

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ बताया जा सकता है. पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया की हत्या की ऐसी वारदात हमने नहीं सुनी थी. जल्द ही हत्या की आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यापटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप