लाइव न्यूज़ :

सासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2026 15:43 IST

रोहतासः हिरासत में लिए गए सभी लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क के तार कहां-कहां जुड़े हैं, इसका खुलासा किया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देकथित तौर पर चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे की परतें खुलती नजर आईं।बाहरी राज्यों या जिलों की महिलाओं की भी संलिप्तता हो सकती है।पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

रोहतासः बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे के खिलाफ मुहिम छेड दिया है। शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए सासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। इनमें 40 से ज्यादा लड़कियां शामिल हैं, जिनमें कई शादीशुदा भी बताई जा रही हैं। वहीं, शनिवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित अमरी टोला में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुलिस ने रेड लाइट एरिया में अचानक धावा बोल दिया। इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया और कथित तौर पर चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे की परतें खुलती नजर आईं।

बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने कुल सात लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें चार युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मौके पर कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पाया गया, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

हालांकि, छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध लोग अफरा-तफरी का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। इस संबंध में सासाराम के एसडीपीओ-2 कुमार वैभव ने बताया कि इलाके में लंबे समय से देह व्यापार के अवैध धंधे की शिकायतें मिल रही थीं। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।

फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क के तार कहां-कहां जुड़े हैं, इसका खुलासा किया जा सके। पुलिस को शक है कि इस गिरोह का दायरा सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बाहरी राज्यों या जिलों की महिलाओं की भी संलिप्तता हो सकती है।

हिरासत में ली गई कुछ युवतियों के बारे में बताया जा रहा है कि वे अन्य जगहों से लाई गई हैं, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है। छापेमारी के दौरान पूरे इलाके में भगदड़ जैसा माहौल बन गया। स्थानीय लोग भी इस अचानक हुई कार्रवाई से हैरान रह गए। वहीं, पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

वहीं, किले के दावथ थाना इलाके के मलियाबाग स्थित प्रकाश मैरिज हॉल एंड होटल पर शुक्रवार को की गई इस ताबड़तोड़ छापेमारी ने इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जाता है कि बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार को गुप्त तौर पर खबर मिली कि इस मैरिज हॉल में ‘मोहब्बत’ नहीं, बल्कि ‘मंडी’ सजती है, जहां कुछ घंटों के लिए मोटी रकम लेकर कमरे मुहैया कराए जाते हैं और अनैतिक गतिविधियों का खेल चलता है। सूचना मिलते ही प्रशासन ने बिना वक्त गंवाए पुलिस बल के साथ ऑपरेशन क्लीन शुरू कर दिया।

छापेमारी के दौरान जो मंजर सामने आया, उसने हर किसी को सन्न कर दिया। होटल के कमरों से । मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ, जो इस ‘रैकेट’ की गहराई और संगठित तरीके से चल रहे धंधे की गवाही दे रहा है। प्रशासन का कहना है कि यह कोई छोटा-मोटा खेल नहीं, बल्कि एक सुनियोजित सिंडिकेट का हिस्सा हो सकता है, जिसमें होटल संचालक की भूमिका भी शक के घेरे में है।

फिलहाल कई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने साफ किया कि पकड़े गए नाबालिग लड़के-लड़कियों को बाल संरक्षण समिति के सामने पेश किया जाएगा, जबकि पेशेवर रूप से इस धंधे में लिप्त लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। कुछ लोगों की काउंसलिंग भी कराई जाएगी। प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए होटल को सील कर दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar PolicePolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट