लाइव न्यूज़ :

मेहर सिंह अखाड़े में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत, दो घायल, मरने वालों में दो पहलवान और कुश्ती कोच शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 13, 2021 16:32 IST

हरियाणा के रोहतक में गोलीबारी हुई है। पांच मृतकों में से तीन की पहचान प्रदीप मलिक, पूजा और साक्षी के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।रिपोर्ट में कहा गया है कि मृतकों में दो महिला पहलवान और एक कोच शामिल हैं।

रोहतकः हरियाणा के रोहतक में गोलीबारी हुई है। फायरिंग की घटना मेहर सिंह अखाड़े में हुई। इस घटना मं 5 लोगों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।

रोहतक में शुक्रवार शाम हुई पांच लोगों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी एक कुश्ती प्रशिक्षक के बारे में सुराग देने वाले के लिए हरियाणा पुलिस ने एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। मारे गए लोगों में कॉलेज कर्मचारी मनोज मलिक, उसकी पत्नी व रेलवे कर्मचारी साक्षी मलिक, एक कुश्ती प्रशिक्षक, सतीश और एक महिला खिलाड़ी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इस वारदात में मनोज एवं साक्षी का चार वर्षीय बेटा घायल हो गया था जिसका रोहतक के पीजीआई में उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर है।

एक अन्य घायल व्यक्ति का गुरुग्राम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने संवाददाताओं को बताया मुख्य आरोपी सुखविंदर कॉलेज की व्यायामशाला में कुश्ती का प्रशिक्षक था, उसके विरूद्ध कुछ शिकायतें मिलने के बाद मनोज मलिक ने उसे बर्खास्त कर दिया था।

शर्मा ने कहा, ‘‘ प्रथम दृष्टया, प्रतिशोध के कारण उसने (सुखविंदर ने) यह अपराध किया।’’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने फरार चल रहे सुखविंदर के बारे में सुराग देने वाले के लिए एक लाख रूपये का इनाम देने का एलान किया है।

उनके अनुसार सुराग देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और पुलिस महानिदेशक स्वयं ही जांच की निगरानी कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ तालमेल बनाकर चल रही है। उनके अनुसार इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल बनाया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए