लाइव न्यूज़ :

रोहित शेखर मर्डर केस में अहम खुलासा, रोहित को पहले से ही था शक, पत्नी करेगी हत्या, पुलिस को मिला वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2019 13:08 IST

रोहित शेखर मर्डर केस: पुलिस के अनुसार फोरेंसिक विशेषज्ञों ने बताया कि रोहित के कमरे में बाहर से कोई नहीं आ सकता था। रोहित के घर की सीसीटीवी फुटेज के अनुसार अपूर्वा उन लोगों में शामिल थी जो आखिर में रोहित के कमरे में गए थे

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली पुलिस ने गुरुवार (18 जुलाई) को बताया कि उसने 518 पृष्ठीय आरोप पत्र साकेत अदालत में दायर किया है। रोहित शेखर मर्डर केस में पत्नी अपूर्वा शुक्ला  को दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है।

दिवंगत नेता एन डी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक चार्जशीट दायर कर दी है। पत्नी अपूर्वा शुक्ला  को दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार (18 जुलाई) को बताया कि उसने 518 पृष्ठीय आरोप पत्र साकेत अदालत में दायर किया है और इसमें रोहित की मां उज्ज्वला तिवारी समेत 56 लोगों के नाम गवाह के तौर पर दर्ज किए गए हैं। आरोप पत्र के अनुसार 35 वर्षीय वकील अपूर्वा के खिलाफ धारा 302 के तहत आरोप तय किए हैं जो हत्या से संबंधित है और इसके तहत दोषी पाए जाने पर मृत्युदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। 15 और 16 अप्रैल 2019 की दरमियानी रात को रोहित की हत्या हुई। 

इस बीच दिल्ली पुलिस के हाथ एक वीडियो क्लिप आया है जो साल 2018 के सितंबर महीने का है। इस वक्त सितंबर में रोहित ने मैक्स अस्पताल में बायपास सर्जरी करवाई थी। सर्जरी के बाद रोहित ने एक वीडियो क्लिप बनाया था। इस क्लिप में उन्होंने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे और अपनी जान को खतरा भी बताया था। पुलिस को यह वीडियो क्लिप जांच के दौरान रोहित के पेनड्राइव में मिली है। 

वीडियो शूट के सात महीने बाद रोहित की हुई मौत 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक वीडियो में रोहित शेखर कह रहे हैं, 'इसे मेरा मौत से पहले का बयान समझा जाना चाहिए। उसने मुझे धमकी दी है कि वह मुझसे सब कुछ छीन लेगी और मेरी पत्नी अपूर्वा शुक्ला मेरी संपत्ति हासिल करने के लिए लगातार मुझे ब्लैकमेल कर रही है और मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है। अगर भविष्य में मुझे कुछ होता है तो इसे मेरा मृत्यु से पहले का बयान समझा जाना चाहिए।'

सात सितंबर को बायपास सर्जरी के बाद रोहित को रूम में शिफ्ट किया गया था। इसी दिन अपूर्वा और रोहित के बीच काफी लड़ाई हुई थी जिसके बाद उन्होंने यह वीडियो बनाया है। इस वीडियो के शूट करने के बाद सात महीने के बाद रोहित की हत्या हो गई थी। 

शादी के 14-15 दिनों बाद ही अपूर्वा ने अलग घर में रहना शुरू कर दिया था। 

चार्जशीट में पुलिस ने यह भी लिखा है कि अपूर्वा को इस बात का संदेह था कि उनके पति का उनकी भाभी से एक बेटा है और उसे इस बात का डर था कि संपत्ति उस बेटे के पास जा सकती है। आरोप पत्र के अनुसार अपनी भाभी के साथ शराब पीने को लेकर रोहित का अपनी पत्नी अपूर्वा के साथ झगड़ा हुआ था। अपूर्वा रोहित की भाभी को पसंद नहीं करती थी। इस झगड़े के बाद अपूर्वा ने रोहित की कथित रूप से ‘‘गला घोंट कर’’ हत्या कर दी। रोहित की इस साल 15 और 16 अप्रैल की दरमियानी रात को हत्या की गई थी। आरोप पत्र में कहा गया है कि अपूर्वा की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं थीं, लेकिन रोहित से विवाह के बाद उसे एहसास हुआ कि उसके पति का कोई राजनीतिक आधार नहीं है और उसे लगा कि उसके सपने पूरे नहीं हो पाएंगे।

पुलिस ने बताया था कि रोहित की मां उज्ज्वला और भाभी को लगता था कि रोहित को इस वैवाहिक बंधन से बाहर आ जाना चाहिए और ऐसा माना जा रहा है कि दम्पत्ति के तलाक के मुकदमे पर फैसला जून में लिया जाना था। पुलिस ने कहा कि अपूर्वा और रोहित की मुलाकात 2017 में एक वैवाहिक विज्ञापन वेबसाइट के जरिए हुई थी और दोनों का पिछले साल मई में विवाह हुआ था। अपूर्वा को पता था कि रोहित उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी का बेटा है। आरोप पत्र के अनुसार विवाह के 14-15 दिनों बाद ही अपूर्वा ने अलग घर में रहना शुरू कर दिया था। 

अपूर्वा ने रोहित को वीडियो कॉल करके पूछा था कि वह शाम को क्या भोजन करेंगे

रोहित को पिछले साल जुलाई में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपूर्वा ने रोहित के खिलाफ एक कानूनी नोटिस भिजवाया था लेकिन बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई थी। आरोप पत्र में कहा गया है कि 15 अप्रैल को रोहित शेखर, उसकी भाभी, एन डी तिवारी का निकट सहयोगी और उनके दो अन्य कर्मी मतदान के बाद उत्तराखंड के हल्द्वानी से लौट रहे थे और अपूर्वा ने रोहित को वीडियो कॉल करके पूछा था कि वह शाम को क्या भोजन करेंगे। इसमें कहा गया है कि इस वीडियो कॉल के दौरान अपूर्वा ने कार में महिला को रोहित के साथ शराब पीते संभवत: देख लिया था लेकिन उसने उस समय कुछ नहीं कहा।

मौत की एक रात पहले रोहित ने खाया अकेले खाना 

 आरोप पत्र के अनुसार रात करीब 10 बजे रोहित ने घर लौटने के बाद अकेले खाना खाया और वह अपने कमरे में गए और इस बीच उन्होंने अपनी मां से मुलाकात की। इसमें बताया गया है कि अपूर्वा टीवी देखने के बाद देर रात पौने एक बजे रोहित के कमरे में गई। रोहित के अपनी भाभी के गिलास में शराब पीने को लेकर कमरे में अपूर्वा की अपने पति से बहस हुई जिसके बाद उसने अपने पति की कथित रूप से हत्या कर दी। 

अपूर्वा को 24 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस के अनुसार फोरेंसिक विशेषज्ञों ने बताया कि रोहित के कमरे में बाहर से कोई नहीं आ सकता था। रोहित के घर की सीसीटीवी फुटेज के अनुसार अपूर्वा उन लोगों में शामिल थी जो आखिर में रोहित के कमरे में गए थे। इन तथ्यों को सबूत के रूप में शामिल किया गया है। इस संबंध में फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रोहित की मां अपने उपचार के लिए साकेत के मैक्स अस्पताल गयी थीं तभी उन्हें घर से फोन आया कि रोहित की तबियत खराब है। इसके बाद वह उन्हें अस्पताल लाने के लिए एम्बुलैंस लेकर पहुंची, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि रोहित की मौत दम घुटने के कारण हुई। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया और मामले को अपराध शाखा को सौंप दिया गया। अपूर्वा को 24 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। (पीटीआई इनपुट के साथ)  

टॅग्स :रोहित शेखर तिवारी मौत मामलादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने