लाइव न्यूज़ :

रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा को कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, मुंह दबाकर हुई हत्या

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 24, 2019 18:36 IST

रोहित शेखर तिवारी मर्डर केस: रोहित शेखर तिवारी के पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला था कि उनकी मौत एक सामान्य मौत नहीं बल्कि 'अप्राकृतिक मौत'  (unnatural death)थी। शव परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर पीटीआई(न्यूज एजेंसी) ने दावा किया है कि की मौत गला दबाने और मुंह और नाक बंद करने के चलते दम घुटने से हुई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देरोहित शेखर तिवारी की 16 अप्रैल को कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई थीरोहित शेखर तिवारी और उनकी अपूर्वा के बीच हमेशा अनबन होती थी।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी  के बेटे रोहित शेखर तिवारी  की हत्या के मामले में कोर्ट ने अपूर्वा शुक्ला तिवारी को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। अपूर्वा शुक्ला तिवारी को क्राइम ब्रांच ने 24 अप्रैल को गिरफ्तारी के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था। रोहित शेखर की 16 अप्रैल को कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस से पूछताछ में पत्नी अपूर्वा ने ये बात कबूली है।

कोर्ट में पुलिस ने कहा कि अभी ये जांच करनी है कि अपूर्वा के साथ मर्डर में कोई और तो नहीं था। हालांकि पुलिस ने यह भी कहा कि अभी तक की जांच में किसी और की बात सामने नहीं आयी है। पुलिस ने कोर्ट को यह भी बताया कि अपूर्वा को क्राइम सीन पर लेकर जाना है। दिल्ली पुलिस की बात सुनने के बाद कोर्ट ने अपूर्वा को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

रोहित शेखर की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने अपूर्वा शुक्ला तिवारी से तीन दिन तक पूछताछ की थी। दिल्ली के एडिशनल सीपी(क्राइम) राजीव रंजन ने कहा कि जांच में ये साफ हो गया है कि रोहित शेखर तिवारी की पत्नी अपूर्वा तिवारी ही कातिल हैं। अपूर्वा तिवारी ने रोहित को जान से मारने की बात खुद ही कबूली है। 

पुलिस ने अपूर्वा शुक्ला तिवारी की गिरफ्तारी के बाद बताया है कि शादी के बाद दोनों में रिश्ते ठीक नहीं थे। पुलिस के अनुसार अपूर्वा ने उस समय अपने पति को मारा जब रोहित ने शराब पी रखी थी। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बताया, 'वह शादी से खुश नहीं थी। उसने बिना किसी मदद के इस अपराध को अंजाम दिया। 

रोहित शेखर तिवारी के पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि उनकी मौत एक सामान्य मौत नहीं बल्कि 'अप्राकृतिक मौत'  (unnatural death)थी। शव परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर पीटीआई(न्यूज एजेंसी) ने दावा किया है कि की मौत गला दबाने और मुंह और नाक बंद करने के चलते दम घुटने से हुई थी। 

टॅग्स :रोहित शेखर तिवारी मौत मामलादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने