लाइव न्यूज़ :

Road Accident Video: तेज रफ्तार कार का कहर; 3 को मारी टक्कर, हवा में उड़े लोग

By अंजली चौहान | Updated: September 3, 2024 17:23 IST

Road Accident Video: महाराष्ट्र के गोंदिया में एक तेज़ रफ़्तार कार ने राजमार्ग से उतरकर तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में एक मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

Road Accident Video:महाराष्ट्र के गोंदिया में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिससे देखने वाले के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। इस दर्दनाक हादसे का भयावह सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें पूरा हादसा कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में एक तेज रफ्तार कार ने हाईवे से उतरकर तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कथित तौर पर 2 सितंबर की है लेकिन इसका सीसीटीवी फुटेज 3 सितंबर को वायरल हो रहा है। 

वीडियो में, उस दिल दहला देने वाले पल को देखा जा सकता है जिसमें कार ने सड़क के किनारे बैठे दो लोगों और एक साइकिल सवार को टक्कर मारी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई, जब दो ट्रक चालक और साइकिल सवार गोंदिया के पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने मौजूद थे। ट्रक चालक गोरेगांव से आए थे और तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पहले सड़क के पास आराम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, कार चालक तेज गति से गोंदिया शहर के गणेश नगर की ओर जा रहा था। इस कार को 24 वर्षीय खोमेश उरकुडे नाम का व्यक्ति चला रहा था।

घायल ट्रक चालकों की पहचान हेमराज राउत और कादिर शेख के रूप में हुई है। तीनों घायलों का गोंदिया के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाRoad Transportकारवायरल वीडियोक्राइममहाराष्ट्रमुंबई पुलिसMumbai police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो