लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटनाः दौसा-जौनपुर में बड़ा हादसा, 16 की मौत और 23 घायल, खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद लौट रहे थे एटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2025 11:58 IST

Road Accident: हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के एटा स्थित अपने गांव लौट रहे थे। पिकअप वैन में 20 से अधिक लोग सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देपिकअप वैन ने राजमार्ग की सर्विस लेन पर खड़े ट्रक को टक्कर मार दी।हादसा बुधवार सुबह चार से पांच बजे के बीच हुआ।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोगों के हताहत होने पर दुख व्यक्त किया।

Road Accident:राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार तड़के एक पिकअप वैन के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से सात बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। दौसा के पुलिस अधीक्षक सागर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह हादसा मनोहरपुर के पास हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के एटा स्थित अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘पिकअप वैन में 20 से अधिक लोग सवार थे।

पिकअप वैन ने राजमार्ग की सर्विस लेन पर खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। यह हादसा बुधवार सुबह चार से पांच बजे के बीच हुआ।’’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आठ घायलों में से एक की हालत गंभीर है। पुलिस उपाधीक्षक रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान पूर्वी (छह), लक्ष्य (छह), वैष्णवी (सात), महक (सात), सलोनी (नौ), मिष्ठी (एक), बाबू (तीन), प्रियंका (25), शीलादेवी (28), सीमा (25) और सोनम (32) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोगों के हताहत होने पर दुख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, ‘‘दौसा में भीषण सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दु:खद है। जिला प्रशासन को घायलों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’’ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने भी दुर्घटना पर दुख जताया है।

जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत, 15 अन्य घायल

जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी पेट्रोल पंप के पास एक रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी पेट्रोल पंप के पास हुई।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना रात करीब साढ़े 10 बजे हुई जब जौनपुर से आ रही बस और शाहगंज से आ रहे एक ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है। पुलिस के अनुसार, इस घटना में 15 अन्य घायल हुए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशराजस्थानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?