लाइव न्यूज़ :

Road Accident: जज का परिवार सड़क हादसे का शिकार, जज प्रफुल्ल कुमार सिंह घायल, पिता, चाचा और चचेरे भाई की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: June 26, 2023 15:46 IST

Road Accident: जज प्रफुल्ल कुमार सिंह घायल हो गए हैं, जबकि उनके पिता 65 वर्षीय रंजीत कुमार सिंह, चाचा 60 वर्षीय नारद प्रसाद सिंह और चचेरे भाई 45 वर्षीय सचिन कुमार सिंह की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देजज के पिता समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।एनएच 107 पर भटौनी पंचायत के टेंगराहा मोड़ के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ।

पटनाः बिहार में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सदाज हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक जज का परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसमें जज के पिता समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।

इसमें जज प्रफुल्ल कुमार सिंह घायल हो गए हैं, जबकि उनके पिता 65 वर्षीय रंजीत कुमार सिंह, चाचा 60 वर्षीय नारद प्रसाद सिंह और चचेरे भाई 45 वर्षीय सचिन कुमार सिंह की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जज का परिवार एक शादी समारोह से जुड़े शगुन-फलदान में गया था, उसी दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर-सोनवर्षा राज एनएच 107 पर भटौनी पंचायत के टेंगराहा मोड़ के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि जज का पूरा परिवार मधेपुरा जिले के शहजादपुर गांव में एक तिलक समारोह में भाग लेकर सरडीहा गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के टेंगराहा गांव के पास अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। प्रफुल्ल सिंह बांका जिला में जज के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए