लाइव न्यूज़ :

Road Accident: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार थार; 5 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2025 10:14 IST

Road Accident: पुलिस के अनुसार, सभी छह यात्री किसी काम से उत्तर प्रदेश से गुरुग्राम आए थे।

Open in App

Road Accident: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार हादसा दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे निकास संख्या नौ पर हुआ जब तेज रफ्तार थार में सवार चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे डिवाइडर से टकरा गया।

पुलिस ने बताया कि तीन महिलाओं और दो पुरुषों समेत पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, सभी छह यात्री किसी काम से उत्तर प्रदेश से गुरुग्राम आए थे।

सूचना मिलने पर सेक्टर 40 थाने से एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और सभी छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पांच को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अस्पताल में भर्ती है। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। थार पर उत्तर प्रदेश का पंजीकरण नंबर है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनादिल्लीगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअचानक बदला दिल्ली का मौसम, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीमलयालम एक्टर संतोष नायर का निधन, सड़क हादसे का हुए शिकार; पत्नी घायल

भारतदिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: आज रात 10 बजे तक कई रास्ते बंद? चुनाव नतीजों के बीच पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी

भारतकॉर्पोरेट गवर्नेंस में निर्णायक बदलाव: भारतीय न्याय प्रणाली ने बढ़ाई जवाबदेही की रफ्तार

कारोबारकपिला का जोरः किसानों की उत्पादकता सुरक्षित रखने के लिए समय रहते तैयारी जरूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टये कहां आ गए हम, उल्टी दिशा में चल के !

क्राइम अलर्टदुकान में आया और 20 ग्राम की चेन और अंगूठी दिखाने को कहा, फिर 4 लोग घुसे और हथियार दिखाए, धमकाया और घुटने टेकने पर मजबूर कर 4 कर्मचारी को घायल कर आभूषण लूटे?

क्राइम अलर्टआरोपी ने उसे खेलते समय हाथ पकड़कर खींचा और खेत में ले गया: बिहार के बेगूसराय जिले में 5 साल की मासूम बच्ची से किया गया दुष्कर्म

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना में पूर्व मंत्री के घर के पास मिला एक नाबालिग लड़की का शव, पुलिस जांच में जुटी

क्राइम अलर्टGaya Rape Case: ट्रेन की चैन खींच, जबरन युवती को उतारा नीचे; जबरन किया गैंग रेप