लाइव न्यूज़ :

देवास में भीषण सड़क हादसाः बारातियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 40 से ज्यादा घायल

By नितिन गुप्ता | Updated: February 27, 2021 12:48 IST

घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने एम्बुलेंस और डायल 100 की मदद से घायलों को देवास जिला अस्पताल पहुंचाया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रारंभिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 6 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया।हादसे में गम्भीर रूप से घायल नारायण सिंह (65) की  अस्पताल लाते हुए मौत हो गई।राकेश मालवीय ने इंदौर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

देवासः मप्र के देवास जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर बारातियों को ले जा रही एक बस शुक्रवार-शनिवार रात बरोठा थाना इलाके के गांव सिरोल्या के पास पलट गई।

दो बारातियो के मौकेपर ही मौत हो गई। वही 40 से ज़्यादा लोग घायल हुए ही। घायलों में 7 लोगों की हालत ज्यादा खराब है। उन्हें इलाज के लिए  इंदौर में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बस में क्षमता से ज़्यादा लोग सवार थे पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

हादसा सिरोलिया मार्ग पर बरखेड़ा के पास शनिवार तड़के हुआ। ग्राम जैतपुरा से  बारात लेकर  यात्री बस चापड़ा के समीप के एक गांव में गई थी। वापस लौटते समय बस चालक का नियंत्रण बस से हट गया। बस सड़क किनारे लगे एक पेड से टकराने के बाद पलट गए। हादसे कै समय बस में 60 से ज्यादा लोग सवार थे।

हादसे के बाद बारातियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पंहुचे और पुलिस को सूचना दी। घायलों को बस से निकाला। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई ही। जिनकी पहचानग्राम जेतपुरा निवासी राकेश मालवीय व नारायण चौहान के रूप में हुई है। वही 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने का समाचार है। सात लोगों की स्थिति ज़्यादा खराब होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए इंदौर में भर्ती कराया गया ही। जबकि बाकी घायलों का इलाज देवास जिला अस्पताल में चल रहा है।

रात करीब 1 बजे पुरुषों वाली बस क्र.MP41P1480 एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर खेत मे पलट गई। इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने एम्बुलेंस और डायल 100 की मदद से घायलों को देवास जिला अस्पताल पहुंचाया। करीबन 36 घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया, इनमें से अधिकतर को प्रारंभिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 6 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया।

हादसे में गम्भीर रूप से घायल नारायण सिंह (65) की  अस्पताल लाते हुए मौत हो गई, जबकि एक अन्य राकेश मालवीय ने इंदौर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। देवास जिला अस्पताल के डॉ. मोहसिन ने बताया करीबन 2.30 बजे बस हादसे के बाद 36 से 37 घायलों को व एक शख्स को मृत अवस्था में यहां लाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव भेज दिया गया। बरोठा थाना में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनामध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई