लाइव न्यूज़ :

Road accident: 11 की मौत और 14 घायल, फिरोजाबाद, हमीरपुर, दौसा और कपूरथला में दुर्घटना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2025 16:03 IST

Road accident: घायल यात्रियों को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की एम्बुलेंस द्वारा सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसा बस के चालक की झपकी आने की वजह से हुआ।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतकों में एक व्यक्ति की पहचान विजेंद्र पप्पू के रूप में हुई है।

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद और हमीरपुर, पंजाब के कपूरथला और राजस्थान के दौसा में भीषण दुर्घटना में 11 की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के नागला खंगर थानाक्षेत्र में शनिवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस के ट्रक से टकरा जाने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। सिरसागंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनिवेश कुमार ने बताया कि नागला खंगर थानाक्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 63 के पास शनिवार तड़के दिल्ली से जालौन जा रही एक निजी बस आगे जा रहे टाइल लदे एक ट्रक से टकरा गई, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह हादसा बस के चालक की झपकी आने की वजह से हुआ।

उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की एम्बुलेंस द्वारा सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। सीओ ने बताया कि मृतकों में एक व्यक्ति की पहचान विजेंद्र पप्पू के रूप में हुई है और बाकी दोनों के पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उत्तर प्रदेश: अनियंत्रित कार की ट्रक से टक्कर में एक युवक की मौत, तीन अन्य लोग घायल

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में तेज रफ्तार एक अनियंत्रित कार अपने आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई, जिससे एक युवक की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना शुक्रवार देर रात करीब एक बजे हुई। पुलिस ने बताया कि सुमेरपुर कस्बे के निवासी सम्राट गुप्ता (30), शानू गुप्ता (28), विशाल सैनी (32) और आदर्श सिंह चंदेल (30) मौदहा से कार में सवार में होकर सुमेरपुर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, कार की रफ्तार बहुत अधिक होने से चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और दुर्घटना हो गयी।

एक अधिकारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से चारों घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया, जहां चिकित्सकों ने आदर्श सिंह को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सम्राट गुप्ता को कानपुर स्थानांतरित कर दिया गया जबकि शानू गुप्ता व विशाल सैनी को मामूली चोट होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सुमेरपुर फैक्टरी एरिया के प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

राजस्थान: दौसा में कार की ट्रक से टक्कर में चार व्यक्तियों की मौत

राजस्थान के दौसा जिले में एक कार के ट्रक से टकरा जाने से तीन महिलाओं समेत चार व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात ट्रक अचानक राजमार्ग पर रुक गया और उसके पीछे चल रही हरियाणा की पंजीकृत कार वाहन से टकरा गई।

पुलिस ने बताया, “चारों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।” पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार हरियाणा के रोहतक से आ रही थी।

पंजाब के कपूरथला में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, 14 घायल

पंजाब में जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गदाना गांव के निकट शनिवार को एक कार और एक पिकअप वाहन के बीच टक्कर हो जाने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। ढिलवां पुलिस थाने के प्रभारी दलविंदरबीर सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन डेरा ब्यास की ओर जा रहा था उस दौरान ही यह हादसा हो गया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में पिकअप वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा 14 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान होशियारपुर जिले के निवासी कल्याण सिंह (60), उनकी पत्नी परवीन कुमारी (58) और 19 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनाPoliceपंजाबराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?