लाइव न्यूज़ :

Rewa-Satna border: ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी तीन बसों को टक्कर मारी, 14 की मौत, 60 घायल, तीन की हालत बेहद गंभीर, दिल्ली रेफर, पीएम मोदी ने खेद जताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2023 22:22 IST

Rewa-Satna border: अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) डॉ. राजेश राजोरा ने को बताया, ‘‘14 लोगों की मृत्यु हो गई और 60 अन्य घायल हो गये। घायलों में तीन की हालत बेहद गंभीर है।’’

Open in App
ठळक मुद्देगंभीर रूप से घायल तीन लोगों को आगे के इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया।अधिकारियों ने यह जानकारी शनिवार को दी। कम से कम 60 अन्य घायल भी हुए है।

भोपालः मध्य प्रदेश में रीवा और सतना जिलों की सीमा पर शुक्रवार रात को एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी तीन बसों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मृतक संख्या बढ़कर 14 हो गई है, वहीं इसमें कम से कम 60 अन्य घायल भी हुए है। अधिकारियों ने यह जानकारी शनिवार को दी। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को आगे के इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया।

हादसा भोपाल से 500 किलोमीटर दूर बरखड़ा गांव के पास एक सुरंग के बाहर शुक्रवार रात करीब नौ बजे हुआ। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) डॉ. राजेश राजोरा ने को बताया, ‘‘14 लोगों की मृत्यु हो गई और 60 अन्य घायल हो गये। घायलों में तीन की हालत बेहद गंभीर है।’’

बसों में सवार लोग शबरी माता जयंती के मौके पर सतना शहर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संबोधित ‘कोल महाकुंभ’ सभा से लौट रहे थे। रीवा संभाग के आयुक्त अनिल सुचारी ने कहा कि मृतकों में दस पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। तीन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों दो पुरुषों और एक महिला को एयर-एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया।

उनमें से एक को खजुराहो हवाई अड्डे से जबकि दो अन्य को सतना से ले लाया गया। इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के सीधी में हुई बस दुर्घटना दु:खद है। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

मध्य प्रदेश सरकार सभी प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है।’’ प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश में हुए हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जायेंगे।’’

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार देर रात रीवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा कि सीमेंट लदा ट्रक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी तीन बसों से टकरा गया। उन्होंने कहा कि टक्कर लगने से दो बसें पलट गईं जिसके कारण यात्रियों को चोटें आईं।

उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। चौहान ने यह भी कहा कि मृतक व्यक्तियों के परिजनों को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ने बसों को पीछे से टक्कर मारी और उनमें से एक बस पलट कर खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना रात करीब नौ बजे मोहनिया सुरंग के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बसों को इसलिए रोका गया था ताकि महाकुंभ से लौट रहे यात्रियों को खाने के पैकेट दिए जा सकें।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट करके हादसे पर दुख जताया। कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री चौहान और अन्य मंत्रियों ने दो मिनट का मौन रखा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दावा किया गया है कि शवों को कचरा गाड़ी में ले जाया गया, लेकिन सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय ने इससे इनकार किया।

उन्होंने कहा कि शवों को सम्मानपूर्वक मृतकों के गांवों में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उनके अंतिम संस्कार की भी व्यवस्था की। मालवीय ने कहा कि भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से सात चौबारा गांव के थे जबकि बाकी अलग-अलग गांवों के थे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए