लाइव न्यूज़ :

रीवाः सरकारी सर्किट हाउस में शराब पीकर नाबालिग लड़की से रेप, महंत और उसके सहयोगियों पर मामला दर्ज, जान से मारने की धमकी दी

By भाषा | Updated: March 30, 2022 16:16 IST

रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने बुधवार को बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी एक महंत है, जो कथावाचक है और सर्किट हाउस के जिस कमरे में यह घटना हुई, वह कमरा उसी के नाम से बुक था।

Open in App
ठळक मुद्दे28 मार्च को सर्किट हाउस लाये और वहां उसके साथ दरिंदगी की गयी।महंत के सहयोगी नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर लाए।महंत और उसके सहयोगियों ने शराब पी और इस लड़की को भी जबरदस्ती शराब पिलाई।

रीवाः मध्य प्रदेश में रीवा के एक सरकारी सर्किट हाउस में एक नाबालिग लड़की से कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर महंत और उसके कुछ सहयोगियों पर मामला दर्ज किया गया है।

रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने बुधवार को बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी एक महंत है, जो कथावाचक है और सर्किट हाउस के जिस कमरे में यह घटना हुई, वह कमरा उसी के नाम से बुक था। उन्होंने कहा कि महंत के सहयोगी नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर 28 मार्च को सर्किट हाउस लाये और वहां उसके साथ दरिंदगी की गयी।

वर्मा ने बताया कि इस सर्किट हाउस के कमरे में महंत और उसके सहयोगियों ने शराब पी और इस लड़की को भी जबरदस्ती शराब पिलाई। पुलिस के अनुसार इसके बाद महंत ने पीड़िता के साथ कमरे में दरिंदगी की और घटना के बारे में किसी को बताने के लिए जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि महंत के सहयोगियों ने बाहर से कमरे को बंद कर ताला लगा दिया था। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद महंत के सहयोगी इस लड़की को दूसरे स्थान ले जा रहे थे, उसी वह कार से कूद कर उनके चंगुल से बच निकली और उसने सिविल लाइन थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

वर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि महंत एवं उसके अन्य सहयोगी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने महंत एवं अन्य आरोपियों पर भादंसं एवं पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश के रीवा में सर्किट हाउस में एक नाबालिग छात्रा से एक कथावाचक एवं अन्य लोगों द्वारा गैंगरेप की घटना बेहद निंदनीय। कैसे इन लोगों को सर्किट हाउस आवंटित हुआ? कैसे उसमें शराब पार्टी हुई? यह जाँच का विषय है। अपराधियों पर, दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम