लाइव न्यूज़ :

दो नाबालिग सहित तीन लोगों ने 17 वर्षीय आदिवासी किशोरी का अपहरण कर किया सामूहिक बलात्कार, दांतों से उसके चेहरे को बुरी तरह से काटा

By भाषा | Updated: February 8, 2022 22:05 IST

रीवा जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर हनुमना पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार रात को हुई और सोमवार को पुलिस में इसकी शिकायत की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबहन के साथ मेले से लौट रही किशोरी का तीन आरोपियों ने अपहरण कर लिया था।जंगल ले गये, जहां तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया।पीड़िता रविवार देर रात आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंची और उन्हें आप बीती सुनाई।

रीवाः मध्य प्रदेश में रीवा जिले के एक गांव में दो नाबालिग सहित तीन लोगों ने 17 वर्षीय एक आदिवासी किशोरी का कथित रूप से अपहरण करने के बाद उससे सामूहिक बलात्कार किया और दांतों से उसके चेहरे को बुरी तरह काटा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने मंगलवार को बताया कि यह घटना रीवा जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर हनुमना पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार रात को हुई और सोमवार को पुलिस में इसकी शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि अपनी बहन के साथ मेले से लौट रही किशोरी का तीन आरोपियों ने अपहरण कर लिया था और वे उसे जंगल ले गये, जहां तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया।

आरोपियों में दो नाबालिग लड़के हैं और एक अन्य आरोपी शिवकरण गोड़ (22) है। वर्मा ने बताया कि इन आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और अपने दांतों से उसके चेहरे को बुरी तरह से काट दिया। उन्होंने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

उन्होंने कहा कि पीड़िता रविवार देर रात आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंची और उन्हें आप बीती सुनाई। इसके बाद सोमवार सुबह वह अपने परिजनों के साथ हनुमना पुलिस थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया।

वर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ सामूहिक बलात्कार सहित भारतीय दंड संहिता की अन्य संबंधित धाराओं एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच में पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार की पुष्टि हुई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज