लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: जानें विश्व हिन्दू महासभा के नेता रंजीत बच्चन के मर्डर का बिहार कनेक्शन क्या है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2020 14:19 IST

लखनऊ में हिंदूवादी नेता रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या के बाद समाजवादी पार्टी (एसपी) के नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा, 'हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तो इस बात को बार-बार कहते आ रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में किसी का भी जीवन सुरक्षित नहीं है। यहां कभी भी किसी की भी हत्या हो सकती है लेकिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कहना है कि सब ठीक है। यहां कानून का राज नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि बाइक सवार हमलावर शॉल ओढ़े हुए थे। हमलावर ने पिस्टल निकालकर उन्हें गोली मार दी।

लखनऊ में हिंदूवादी नेता रंजीत बच्चन के केस में नया और बड़ा खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद मीडिया को बताया कि बच्चन के मर्डर का बिहार कनेक्शन है। लखनऊ के ज्वॉइंट कमिश्नर नवीन अरोड़ा ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि रंजीत सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इस दौरान अज्ञात लोगों ने इन पर हमला किया है।

इंडिया टुडे रिपोर्ट की मानें तो पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हमलावर शॉल ओढ़े हुए थे।  पीछे से उन्होंने रंजीत को रोका और मोबाइल छीन लिया।  इस बीच हमलावर ने पिस्टल निकालकर उन्हें गोली मार दी। सबसे बड़ी बात यह है कि इस घटना में बिहार के मुंगेर की बनी .32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है।

पुलिस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस रंजीत की पत्नी को लेकर हज़रतगंज थाने आई है। इधर पुलिस ने इस मामले में ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर समेत 4 लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है। 

आपको बता दें कि लखनऊ में हिंदूवादी नेता रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या के बाद समाजवादी पार्टी (एसपी) के नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा, 'हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तो इस बात को बार-बार कहते आ रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में किसी का भी जीवन सुरक्षित नहीं है। यहां कभी भी किसी की भी हत्या हो सकती है लेकिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कहना है कि सब ठीक है। यहां कानून का राज नहीं है।

इसके अलावा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मानें तो यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। प्रदेश में लगातार हत्या और लूट जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है।' उन्होंने कहा, 'अब यूपी को हत्या के लिए जाना जाने लगा है। मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं। वह सिर्फ भाषणमंत्री बनकर रह गए हैं।'

इसके साथ ही मृतक रंजीत की पत्नी ने एनबीटी से कहा कि किरन तिवारी ने कहा, 'सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है और अपराधियों का मनोबल ऊंचा हो गया है।'

बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रंजीत बच्चन मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। तभी हजरतगंज इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।

टॅग्स :लखनऊहत्याकांडयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला