लाइव न्यूज़ :

डिजिटल अरेस्ट बता एच सी एल के रिटायर्ड अधिकारी से 2.55 करोड़ की ठगी

By बृजेश परमार | Updated: September 22, 2024 22:14 IST

अपने साथ हुई वारदात की शिकायत सेवानिवृत्त अधिकारी ने पुलिस को दर्ज कराई गई है। अब पुलिस बैंक खातों के साथ सायबर की मदद से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Open in App

उज्जैन: हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड से सेवानिवृत्त अधिकारी को बदमाशों ने एसआई बनकर डिजिटल अरेस्ट किया और 3 दिनों में 2 करोड़ 55 लाख 50 हजार रुपये का आनलाइन ट्रांजेक्शन करा लिया। अपने साथ हुई वारदात की शिकायत सेवानिवृत्त अधिकारी ने पुलिस को दर्ज कराई गई है। अब पुलिस बैंक खातों के साथ सायबर की मदद से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि माधव नगर थाना अंतर्गत मंगल कालोनी स्थित वर्जिंग मेरी स्कूल के पास  रहने वाले रविन्द्र कुलकर्णी 76 वर्ष हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के सेवानिवृत्त अधिकारी है। उन्होंने थाना पुलिस को  शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 10 सितंबर को उनके पास मोबाइल पर कॉल आया और बताया गया कि मुम्बई के तिलकनगर थाने में आपके खिलाफ 17 पोर्न वीडियो के केस दर्ज है। 

उसके कुछ देर बाद ही मोबाइल पर दूसरा वीडियो कॉल आया और कहा गया कि अंधेरी थाने से एसआई हेमराज कोली बोल रहा हूं। आपके खिलाफ मनी लॉड्रिंग के साथ पोर्न वीडियो में आपका नाम आया है। आपको 3 साल की जेल और 5 लाख तक का जुर्माना हो सकता है। 

उन्होंने धमकी देकर घर में डिजीटल अरेस्ट कर लिया। उसके बाद मनी लॉड्रिंग के केस में रुपयों को वेरिफाई कराने के नाम पर बैंक खाते में जमा राशि को उनके खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करने का बोला। डर के कारण उन्होने अपने और पत्नी अनामिका के बैंक खाते से 11 से 13 सितंबर के बीच 2 करोड़ 55 लाख 50 हजार की राशि आरोपियों के बताये खाते में आरटीजीएस और आयएमपीएस के माध्यम से ट्रांसफर कर दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

बताया जा रहा है कि 11 से 13 सितंबर के बीच डिजिटल अरेस्ट रहे सेवानिवृत्त अधिकरी इतने भयभीत हो गये थे कि उन्होने मामले की शिकायत 20 सितंबर को दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को ट्रांसफर की गई राशि की अलग-अलग डिटेल के साथ ट्रांसफर किये गये खातों के नम्बर दिये है।

टॅग्स :Cyber Crime Branch of Uttar Pradesh Policeक्राइमHCLCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो