लाइव न्यूज़ :

अरनब गोस्वामी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, माँ-बेटे ने दी जान, सुसाइड नोट में 3 लोगों को बताया जिम्मेदार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 7, 2018 09:34 IST

अरनब गोस्वामी रिपब्लिक टीवी के एडिटन इन चीफ हैं। रिपब्लिक टीवी ने एक बयान जारी करके इन आरोपों को गलत बताया है।

Open in App

मुंबई , छह मई ( भाषा ): रिपब्लिक टीवी के मुख्य संपादक अर्णब गोस्वामी और दो के खिलाफ 53 वर्षीय एक इंटीरियर डिजाइनर और उसकी मां को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने का मामला दर्ज हुआ है। हालांकि रिपब्लिक टीवी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि कुछ समूह इस दुखद घटना का फायदा उठाकर कंपनी के खिलाफ गलत प्रचार कर रहे हैं। 

पुलिस अधीक्षक अनिल परासकर ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत अलीबाग पुलिस ने पड़ोसी रायगढ़ जिले में मामला दर्ज कर लिया है। गोस्वामी के साथ दो अन्य आरोपियों की पहचान दो फर्मों के मालिक फिरोज शेख और नीतेश शारदा के रूप में हुई है। 

कॉनकोर्ड डिजाइन प्राइवेट कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनवय नायक ने कथित तौर पर सुसाइड नोट लिखा था जिसमें उन्होंने इन तीनों पर आरोप लगाया था कि ये सभी उनके 5.40 करोड़ रुपये नहीं चुका रहे हैं इसलिए वह अपनी जान लेने को मजबूर हैं। नायक और उनकी मां का शव अलीबाग तालुका में उनके फार्महाउस पर कल मिला था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज