लाइव न्यूज़ :

उबर को लेकर हुआ खुलासा, 100 से भी ज्यादा UBER ड्राइवरों पर है यौन उत्पीड़न का आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 2, 2018 23:24 IST

देशभर की कैब सर्विस देने वाली कंपनी उबर को लेकर हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

Open in App

नई दिल्ली, 2 मई: देशभर की कैब सर्विस देने वाली कंपनी उबर को लेकर हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खबर के अनुसार अंग्रेजी वेबसाइट सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, 100 से अधिक उबर और लिफ्ट ड्राइवरों ने यात्रियों का यौन उत्पीड़न किया है।

इस वेबसाइट के मुताबिक पिछले चार सालों की पुलिस रिपोर्ट, फेडरल कोर्ट और काउंटी कोर्ट के डेटाबेस को देखने के बाद ये खुलासा हुआ है कि उबर के कम से कम 103 ड्राइवरों ने अपने यात्रियों को जबरदस्ती छुआ या फिर उनका अपहरण किया। वहीं, उबर की ओर से इस के किसी भी डाटा को पेश करने से मनाही कर दी गई है।

अपराध की घटनाओं में हुआ इजाफा

चार वर्षों में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं जिसनें कम से कम 103 उबर ड्राइवर और 18 लिफ्ट चालकों ने कथित तौर पर यात्रियों को जबरन छुआ या उनका अपहरण किया गया। जिस तरह से समय के साछ उबर कैब मशहूर हो रही है उसी तरह से इस तरह की घटनाएं भी तेजी से बढ़ती जा रही हैं।

इन आंकड़ों के सामने आने के पहले ही  कैलिफ़ोर्निया, कोलोराडो, मैसाचुसेट्स और टेक्सास सहित कुछ राज्यों ने पहले से ही उबेर और लिफ्ट के खिलाफ जांच शुरु कर दी थी और उन पर आरोप लगाया था कि  यह कंपनियां ड्राइवर रखने से पहले अच्छी तरह से छानबीन नहीं करती और आपराधिक इतिहास वाले ड्राइवरों को काम पर रखती हैं। 

 इस कंपनी द्वारा ड्राइवर रखने से पहले जांच पूरी तरह से नहीं की जाती है जिसके कारण कई आपराधिक बैकग्राउंड के ड्राइवर भी इस कंपनी से जुड़ जाते हैं। वहीं, इस रिपोर्ट के मुताबिक उबर अपने ड्राइवरों को रखने से पहले एक थर्ड-पार्टी स्क्रीनिंग कंपनी द्वारा उनकी जांच करवाती है। यह थर्ड पार्टी चेकर राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय डेटाबेस के आधार पर ड्राइवर के पिछले सात साल के क्रिमिनल रिकॉर्ड की जांच करती है।

टॅग्स :उबरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने