लाइव न्यूज़ :

'जितने भी मदरसे हैं उन्हें बारूद से उड़ा देना चाहिए', विवादित टिप्पणी पर यति नरसिंहानंद के खिलाफ अलीगढ़ में रिपोर्ट दर्ज

By शिवेंद्र राय | Updated: September 19, 2022 14:27 IST

18 सितंबर को अलीगढ़ के नौरंगाबाद स्थित बीदास कंपाउंड में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए यति नरसिंहानंद ने कहा था कि देश में मदरसे नहीं होने चाहिए। मदरसे के सारे विद्यार्थीयों को ऐसे शिविरों में भेज देना चाहिए, जहां से उनके दिमाग से एक धार्मिक ग्रंथ का नाम निकाला जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देयति नरसिंहानंद पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआरअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को इस्लाम का गढ़ बताया थानरसिंहानंद ने मदरसों को बारूद से उड़ाने की बात कही

अलीगढ़: अपने बयानों के लिए विवादों में रहने वाले गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद फिर चर्चा में हैं।  यति नरसिंहानंद पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मदरसों और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल 18 सितंबर को अलीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान यति नरसिंहानंद ने कहा था कि जितने भी मदरसे हैं उन्हें बारूद से उड़ा देना चाहिए। नरसिंहानंद ने अलीगढ़  मुस्लिम विश्वविद्यालय पर भी टिप्पणी की थी और इसे इस्लाम का गढ़ बताया था। 

क्या है पूरा मामला

बीते 18 सितंबर को अलीगढ़ में हिंदू महासभा का एक कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने भी हिस्सा लिया था। इसी कार्यक्रम में मदरसों और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पर टिप्पणी करते हुए यति नरसिंहानंद ने कहा, "मदरसे जैसी संस्था तो होनी ही नहीं चाहिए। जितने भी मदरसे हैं उन्हें बारूद से उड़ा देना चाहिए ताकी बच्चों के दिमाग से वायरस निकल सके। चीन में जैसा होता है वैसा ही यहां भी होना चाहिए।"

यति नरसिंहानंद ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पर टिप्पणी करते हुए विश्वविद्यालय को इस्लाम का गढ़ बता दिया। यति नरसिंहानंद ने कहा, "मदरसों की तरह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को भी बारूद से उड़ा देना चाहिए। जितने लोग यहां पढ़ते हैं उन्हें डिटेंशन सेंटर भेजकर उनके दिमाग का इलाज कराना चाहिए।"

यति नरसिंहानंद सिर्फ मदरसों और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय तक ही नहीं रूके। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी निशाने पर ले लिया। राहुल पर टिप्पणी करते हुए नरसिंहानंद ने कहा, "राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक मजाक है। राहुल जिहादियों के साथी हैं। वो यूपी में नहीं जीत सके तो केरल चले गए और वहां चुनाव लड़ा। भारत जोड़ने के लिए कांग्रेस के पास ऐतिहासिक मौका था लेकिन गांधी परिवार ने उसे बर्बाद कर दिया। अगर राहुल गांधी भारत जोड़ना चाहते हैं तो पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश जाएं, जिसे महात्मा गांधी ने बनाया था।"

अब मदरसों और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को बारूद से उड़ाने वाले बयान के लिए यति नरसिंहानंद और कार्यक्रम के दो आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिस कार्यक्रम में यति नरसिंहानंद हिस्सा लेने गए थे उसके आयोजकों ने पुलिस से अनुमति नहीं ली थी।

टॅग्स :यति नरसिंहानंदअलीगढ़अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो