लाइव न्यूज़ :

लाल किला आतंकी हमला: 18 साल बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुआ आरोपी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 11, 2018 08:26 IST

साल 2000 में दिल्ली स्थित लाल किले पर हुए आतंकी हमले में सैनिकों समेत तीन लोग मारे गये थे।

Open in App

गुजरात पुलिस के एंटी-टेरर स्क्वाड और दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने बुधवार (10 जनवरी) शाम को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से बिलाल अहमद कावा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कावा साल 2000 में लाल किले में हुए हमले में शामिल था। लाल किले में हुए बम धमाके में सेना के दो जवान और एक आम नागरिक की मौत हो गयी थी। पुलिस द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार 37 वर्षीय कावा श्रीनगर से जेल एयरवेज के विमान से नई दिल्ली स्थित हवाई अड्डे पर बुधवार शाम करीब 5.40 बजे पहुंचा। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार उसके दिल्ली आने की पहले से सूचना मिल गयी थी। पुलिस श्रीनगर से ही उसका पीछा कर रही थी।

पुलिस का दावा है कि कावा लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का आतंकवादी है। कावा लाल किले हमले के मुख्य अभियुक्त और लश्कर कमांडर अशफाक उर्फ आरिफ के संपर्क में था। पुलिस के अनुसार कावा लाल किला हमले और कश्मीर में हुई अन्य वारदातों के लिए हवाला के माध्यम से पैसे मुहैया कराता था।

22 दिसंबर 2000 को लाल किले में अंधाधुंध गोलीबार करके आतंकवादियों ने सेना के जवानों समेत तीन लोगों की जान ले ली थी। लाल किले हमले मामले के मास्टरमाइंड मोहम्मद आरिफ समेत 11 लोगों को दोषी पाया गया था लेकिन कावा फरार था। आरिफ पाकिस्तान के अबोटाबाद का रहने वाला है।

इंडियन एक्सप्रेस को पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान कावा ने बताया कि वो पिछले 18 सालों से जगह-जगह बदल-बदल कर रह रहा था लेकिन वो ज्यादातर समय कश्मीर में गुजारता था। दिल्ली वो अपने भाई से मिलने आया था। पुलिस कावा के दावों की अभी पड़ताल कर रही है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार साल 2000 के लाल किले हमले की जांच में सामने आया था कि कावा के बैंक खाते में 29.5 लाख रुपये ट्रांसफर किये गये थे। पुलिस के अनुसार ये पैसे आरिफ ने लाल किले हमले और कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए डाले थे। पुलिस के अनुसार दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित एक प्राइवेट बैंक की शाखा में जुलाई 2000 में खोले गये इस बैंक अकाउंट में आरिफ पैसे डालता था। कावा के अकाउंट में आरिफ ने जुलाई से नवंबर 2000 तक पैसे डाले थे।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीइंडियाआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास