लाइव न्यूज़ :

रतलाम आलोट स्टेशनः प्लेटफार्म पर फिसल कर ट्रेन के नीचे मां?, बचाने की कोशिश में पटरी पर गिरा बेटा, चालक ने रोकी, तब तक दो-तीन कोच निकल चुके...

By मुकेश मिश्रा | Updated: September 21, 2024 16:12 IST

Ratlam Alot Station: ट्रेन से उतर रहे थे तभी ट्रेन चल दी। बेटा तो जैसे-तैसे उतर गया, लेकिन मां प्लेटफार्म पर फिसल कर ट्रेन के नीचे चली गई।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों को उतारने में अधिक समय लग रहा था।नजारा देखकर बेटा मां को बचाने के लिए लपका।मां को बचाने की कोशिश में वह खुद भी रेल पटरी पर गिर गया।

Ratlam Alot Station: रतलाम जिले क़े आलोट स्टेशन पर शनिवार को  मां-बेटे ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि  मां का नाम सुगन कुंवर बाई  और बेटा का लखन पुत्र शंकर सिंह है। वे रतलाम बडबड़ के रहने वाले थे। मां-बेटे अपने परिजनों के श्राद्ध कार्यक्रम में आलोट आने के लिए रतलाम-कोटा मेमू ट्रेन में सवार हुए थे। ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों को उतारने में अधिक समय लग रहा था।

जिस समय दोनों ट्रेन से उतर रहे थे तभी ट्रेन चल दी। बेटा तो जैसे-तैसे उतर गया, लेकिन मां प्लेटफार्म पर फिसल कर ट्रेन के नीचे चली गई। यह नजारा देखकर बेटा मां को बचाने के लिए लपका, लेकिन मां को बचाने की कोशिश में वह खुद भी रेल पटरी पर गिर गया।

घटना का पता चलते ही चालक ने तुरंत ट्रेन रोक दी। लेकिन तब तक दो-तीन कोच निकल चुके थे। बाद में ट्रेन को पीछे लेकर लोगों ने मां-बेटे को संभाला। इस घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर अवस्था में घायल मां को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम