लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, स्कूटर से आए थे बदमाश

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 5, 2023 16:27 IST

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजस्थान के बड़े राजपूत नेता थे। इस घटना के बाद से ही इलाके में उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। ये घटना 5 दिसंबर को दोपरहर लगभग पौने दो बजे हुई।

Open in App
ठळक मुद्देसुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजस्थान के बड़े राजपूत नेता थे जयपुर में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दीगोगामेड़ी अपने घर के बाहर थे जब बाइक सवार लोगों ने उन पर गोली चलाई

जयपुर: राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजस्थान के बड़े राजपूत नेता थे। इस घटना के बाद से ही इलाके में उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। ये घटना 5 दिसंबर को दोपरहर लगभग पौने दो बजे हुई। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी अपने घर के बाहर थे जब बाइक सवार लोगों ने उन पर गोली चलाई। 

जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के समर्थकों का कहना है कि जब तक अपराधियों को पकड़ा नहीं जाता तब तक अस्पताल से शव नहीं हटाने देंगे।

FSL की टीम उस स्थान पर मौजूद है जहां राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

राष्ट्रीय करणी सेना से हुए विवाद के बाद  सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने अलग राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से नया संगठन बनाया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे जयपुर शहर में पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। 

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा, "तीन लोग यहां आए थे और उन्होंने सुखदेव सिंह से मिलने के लिए कहा। अनुमति मिलने के बाद वे अंदर गए...उनसे करीब 10 मिनट तक बातचीत की और फिर सुखदेव सिंह पर फायरिंग कर दी। सुखदेव सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में उनका एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हमलावर की भी मृत्यु हुई है...पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है..."

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज