लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु की महिला का आरोप- रैपिडो ड्राइवर ने यात्रा के दौरान हस्तमैथुन किया, बाद में 'लव यू' संदेश भेजा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 22, 2023 17:10 IST

अथिरा पुरूषोत्तमन ने कहा कि ड्राइवर ने सवारी के दौरान हस्तमैथुन किया और उसके बाद उसे बार-बार फोन किया। महिला ने कहा कि रैपिडो ड्राइवर ने तब तक उसे संदेश भेजे और फोन किया जब तक उसने उसे ब्लॉक नहीं कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देरैपिडो बाइक टैक्सी ड्राइवर द्वारा यौन उत्पीड़न का एक मामला तब सामने आया यात्रा के दौरान रैपिडो ड्राइवर ने हस्तमैथुन कियामहिला सवारी को बार-बार फोन किए और अनुचित संदेश भी भेजे

बेंगलुरु: रैपिडो बाइक टैक्सी ड्राइवर द्वारा यौन उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है।  बेंगलुरु की महिला अथिरा पुरूषोत्तमन ने आरोप लगाया है कि यात्रा के दौरान रैपिडो ड्राइवर ने हस्तमैथुन किया और बाद में  'लव यू' का संदेश भेजा। महिला ने रैपिडो ड्राइवर से मिले नुचित संदेशों के स्क्रीनशॉट भी ट्वीट किए।

अथिरा पुरूषोत्तमन ने कहा कि ड्राइवर ने सवारी के दौरान हस्तमैथुन किया और उसके बाद उसे बार-बार फोन किया। महिला ने कहा कि  रैपिडो ड्राइवर ने तब तक उसे संदेश भेजे और फोन किया जब तक उसने उसे ब्लॉक नहीं कर दिया। बेंगलुरु की महिला ने कहा कि उसने शहर में मणिपुर हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद अपने घर जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। 

महिला ने कहा कि जब ड्राइवर ऐप पर बताई गई बाइक के अलावा दूसरी बाइक पर आया तो वह हैरान रह गई। ड्राइवर ने महिला को बताया कि उनका पंजीकृत वाहन सर्विसिंग के अधीन था, और बुकिंग की पुष्टि करने के लिए ड्राइवर के ऐप की जांच करने के बाद पुरुषोत्तमन सवारी के लिए आगे बढ़ीं। फर के दौरान वह उस वक्त हैरान रह गईं जब रैपिडो ड्राइवर ने सड़क के एक सुनसान हिस्से पर हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया।

 उन्होंने लिखा, "यात्रा के दौरान, हम एक दूरदराज के इलाके में पहुंच गए, जहां आसपास कोई अन्य वाहन नहीं था। चौंकाने वाली बात यह है कि ड्राइवर एक हाथ से बाइक चलाने लगा और अनुचित व्यवहार (बाइक चलाते समय हस्तमैथुन करना) करने लगा। अपनी सुरक्षा के डर से, मैं पूरी घटना के दौरान चुप रही।"

महिला ने बताया कि उसने बाइक टैक्सी के लिए ऑनलाइन भुगतान किया और ड्राइवर से उसे अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर छोड़ने के लिए कहा ताकि उसे अपना पता न बताना पड़े, लेकिन उसकी परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई। उन्होंने कहा, "एक बार यात्रा समाप्त होने के बाद, उसने मुझे व्हाट्सएप पर लगातार कॉल और मैसेज करना शुरू कर दिया। उत्पीड़न को रोकने के लिए मुझे उसका नंबर ब्लॉक करना पड़ा।"

पुरूषोतमन ने रैपिडो ड्राइवर से प्राप्त संदेशों का एक स्क्रीनशॉट साझा किया। उसने महिला को चुंबन वाले इमोजी और दिल वाले इमोजी के साथ "लव यू" लिखा एक संदेश भेजा था।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी संतान बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो