लाइव न्यूज़ :

नुक्कड टीम की महिला के साथ किया रेप, पत्थलगडी समर्थक नेताओं पर कसेगा शिकंजा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2018 19:53 IST

झारखंड के खुंटी जिले में कोचांग गांव में नुक्कड टीम के साथ गैंगरेप केस में मास्टरमाइंड के तौर पर जॉन जिनास तिड़ू, बलराम समद और लक्ष्मण सोय की भूमिका स्पष्ट रूप से सामने आ गई है।

Open in App

रांची,16 जुलाई। झारखंड के खुंटी जिले में कोचांग गांव में नुक्कड टीम के साथ गैंगरेप केस में मास्टरमाइंड के तौर पर जॉन जिनास तिड़ू, बलराम समद और लक्ष्मण सोय की भूमिका स्पष्ट रूप से सामने आ गई है। ऐसे में इस घटना में विवादित पत्थलगडी समर्थक नेताओं पर शिकंजा कसना लगभग तय हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चाईबासा पुलिस के हत्थे चढे बाजी समद उर्फ टकला ने पुलिस को दिए अपने बयान में इन तीनों नेताओं का नाम लिया है। टकला ने पुलिस को बताया है कि 19 जून को वह अपने साथियों के साथ पहचान बाजार में था। बाजार में ही जॉन, बलराम और लक्ष्मण से उसकी मुलाकात हुई थी। बाजार में ही तीनों ने उससे कहा कि नुक्कड टीम पत्थलगडी का विरोध करती है उसे बेइज्जत करो।ऐसे में जब नुक्कड टीम की महिलाएं आरती मिशन स्कूल गई तो वह भी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा।

 स्कूल में पहुंचने के बाद उसने नुक्कड टीम की एक महिला जो करूंगा की थी उसे आल्टो कार में बिठाया जबकि बाकी महिलाओं और पुरुष सदस्यों को एंबुलेंस से छोटा कावली जंगल ले जाया गया था। जहां उनके साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार बाजी समद ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में यह भी बताया है कि पत्थलगडी समर्थक नेताओं के साथ-साथ स्कूल के फादर भी उसे पूर्व से जानते हैं।

बाजी ने बताया है कि जब वह पीएलएफआई में था तब उसका गांव आना-जाना हुआ करता था। गांव की ग्राम सभा के लोगों के साथ भी उसका परिचय रहा है। गांव आने जाने की वजह से वह ग्राम सभा के नेताओं का कहना मानता था। यही वजह है कि 19 जून को भी पत्थलगडी समर्थक नेताओं के कहने पर उसने घटना को अंजाम दिया। बाजी ने यह भी बताया है कि आरसी मिशन स्कूल के फादर भी उसे पूर्व से जानते थे। इलाके में मोबाइल नेटवर्क नहीं रहता।

जब वह पीएलएफआई में था तब स्कूल के समीप जाकर ही मोबाइल का इस्तेमाल करता था। दरअसल, पूरे को कोचांग गांव में केवल स्कूल में ही मोबाइल का नेटवर्क काम करता है। बाजी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में यह भी बताया है कि स्कूल से जब वह नुक्कड टीम को अपने साथ ले जा रहा था तब फादर आइन्ड ने किसी को रोकने की कोशिश नहीं की थी।ऐसे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं जिसके आधार पर गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस सजा दिलवा पाएगी।

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए