लाइव न्यूज़ :

बसपा सांसद पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता वीडियो वायरल कर बोली, मिल रही है जान की धमकी, मोदी जी और योगी जी इंसाफ दें

By भाषा | Updated: September 12, 2019 13:17 IST

छात्रा का आरोप है कि बहुजन समाज पार्टी के घोसी से चुने गये सांसद अतुल राय ने उसे पत्नी से मिलाने के लिए आवास पर बुलाया था और इसके बाद मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देअतुल राय जेल में हैं। जेल में होने के कारण वह अभी तक सांसद की शपथ नहीं ले सके हैं। डियो के वायरल होने के बाद बलिया पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिये हैं।

बहुजन समाज पार्टी के घोसी से चुने गये सांसद अतुल राय पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता ने वीडियो वायरल कर न्याय की गुहार लगाई है और आरोप लगाया कि सांसद उसका हश्र उन्नाव कांड की पीड़िता की तरह करने की धमकियां दे रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बलिया पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिये हैं।

वाराणसी के उदय प्रताप विद्यालय की एक पूर्व छात्रा ने बसपा के घोसी से सांसद अतुल राय पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया था। राय इस मामले में जेल में हैं। जेल में होने के कारण वह अभी तक सांसद की शपथ नहीं ले सके हैं। बलात्कार की कथित पीड़िता का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से न्याय की गुहार लगाते हुये कहा है कि सांसद राय के लोग मुझे, मेरे गवाह और परिवार को बहुत ज्यादा प्रताड़ित कर रहे हैं। हमें लगातार धमकी मिल रही हैं। मेरे मुकदमे के पैरोकार के विरुद्ध बलिया में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता का आरोप है कि धमकी देने वालों का कहना है कि जेल से छूटने के बाद हम तुम्हारा उन्नाव पीड़िता जैसा हाल कर देंगे।

उसने कहा, ‘‘मैं बिना बाप की असहाय बेटी हूं। मेरी आप लोगों से हाथ जोड़कर विनती है कि मुझे जल्द से जल्द न्याय दिलाए।’’ इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को जानकारी दी कि पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है तथा नरही थाना और कोरण्टाडीह पुलिस चौकी को आवश्यक सुरक्षा प्रबंध के निर्देश दिये गए हैं। उसकी सुरक्षा के लिये पुलिस का दस्ता तैनात किया गया है । उल्लेखनीय है कि वाराणसी स्थित उदय प्रताप विद्यालय की एक पूर्व छात्रा ने बसपा सांसद अतुल राय पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया था।

छात्रा का आरोप है कि राय ने उसे पत्नी से मिलाने के लिए आवास पर बुलाया था और इसके बाद मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, अतुल ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

टॅग्स :बहुजन समाज पार्टी (बसपा)रेपवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला